Responsive Scrollable Menu

October Tarot Reading: सिंह और धनु राशि को Promotion के योग, देखें मेष से मीन का October Tarot Horoscope

अक्तूबर 2026 का महीना ग्रहों और टैरो कार्ड्स रीडिंग से हिसाब से कई राशियों के लिए वित्त, प्रेम, करियर और सेहत के मामले पर कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साल के दसवें महीने अक्तूबर में कुछ राशियों को नए प्रोजेक्ट्स और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के मौके मिलेंगे। तो वहीं कुछ राशियों के लोगों को सेहत और निवेश के मामलों में खासतौर पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि टैरो कार्ड रीडिंग के हिसाब से अक्तूबर का महीना मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

अक्तूबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर काफी बेहतरीन रहने वाला है। कामकाज से संबंधित कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय अच्छा है। इस महीने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि इस महीने अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। इस महीने प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले न लें।

इसे भी पढ़ें: Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वृषभ राशि

टैरो कार्ड्स के मुताबिक इस राशि के लोगों के लिए अक्तूबर का महीना क्रिएटिव रहने वाला है। शिक्षा, कला और मीडिया के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बेहद अच्छा साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग जोश में होश न खोएं। उच्चाधिकारी इस महीने आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह समय बेहद शुभ है। खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें।

मिथुन राशि

टैरो कार्ड्स के मुताबिक इस राशि के लोगों के लिए अक्तूबर में घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर रहने वाला है और ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं। पुराने डॉक्यूमेंट्स या लेन-देन से फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में पारिवारिक हस्तक्षेप ज्यादा हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला होगा। करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पुरानी कोशिशों से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगा, लेकिन नसों और गर्दन में हल्का दर्द या खिंचाव परेशान कर सकता है।

सिंह राशि

अक्तूबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी बेहतर और आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। वाणी के प्रभाव से आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी इंक्रीमेंट या बोनस मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारी और सहकर्मी आपके विचारों को महत्व देंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कन्या राशि

अक्तूबर का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए आत्मबल बढ़ाने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में नया निवेश करने से बचना चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के लोगों के लिए यह समय संयम और आत्मचिंतन वाला है। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों के लिए यह महीना अनुकूल है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। विदेश से जुड़े काम या नौकरी से जुड़ी योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। किसी भी पेपर पर साइन करने से पहले उसको अच्छे से पढ़ लें।

वृश्चिक राशि

अक्तूबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए मनोकामनाओं की पूर्ति वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेकेट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलें।

धनु राशि

अक्तूबर का महीना इस राशि के जातकों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। ऑफिस में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा और पुराने एक्सपीरियंस का लाभ मिलेगा। प्रमोशन या ट्रांसफर की राह देख रहे लोगों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा और सेहत के लिहाज से कमर दर्द, पीठ और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना यात्राओं और अनुभवों से भरा रहने वाला है। शिक्षा और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और एक्स्ट्रा कार्यभार मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर के वास्तविक रूप को स्वीकार करें। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीददारी का मन बना सकते हैं।

कुंभ राशि

अक्तूबर का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को गहन रिसर्च और अध्ययन के बल पर अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। पहले किए गए निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक लेन-देन में पारदर्शिता जरूर रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना रिश्तों को मजबूत बनाने और साझेदारियों को परखने वाला रहेगा। नौकरी वाले लोगों को धैर्य, टीमवर्क और स्पष्ट संवाद के जरिए ऑफिस में सफलता मिलेगी। अकेले लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें।

Continue reading on the app

Chitra Nakshatra में Budh Gochar से Kanya समेत 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

21 सितंबर को बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में अपने गोचर को विराम देकर मंगल के चित्रा नक्षत्र में विराजमान हो चुके हैं। बुध इस नक्षत्र में 01 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। बुध के इस गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस गोचर के असर के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। तो वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वहीं स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दौरान किस राशि वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। धन को लेकर बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना चाहिए और सेहत संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा करने वाले जातकों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कन्या राशि के जातक, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनको अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 30 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 30 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मकर राशि

इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों को पाचन या सिरदर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। साझेदारी के साथ बिजनेस में आगे बढ़ें। मनचाही नौकरी न मिलने से मन परेशान रह सकता है। इस समय किसी को उधार देना भारी पड़ सकता है। वहीं ऑफिस में अपने सीनियर्स से भिड़ने से बचना चाहिए।

मीन राशि

इस दौरान मीन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, जिसका असर काम पर देखने को मिल सकता है। मीन राशि के जातकों को किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए। धन लाभ के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे और मुश्किल समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा। बुधा का प्रभाव व्यापार पर असर डाल सकता है। नए लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

Continue reading on the app

  Sports

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने टीम के टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों और हालिया प्रदर्शन की तारीफ़ की, जिसमें पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत और वनडे में सफलता शामिल है। चल रही 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स' (WCL) के दौरान - जिसमें वह 'साउथ अफ्रीका चैंपियंस' की ओर से खेल रहे हैं - ताहिर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले वर्ल्ड कप से पहले, अगले कुछ सालों में प्रोटियाज़ (दक्षिण अफ्रीकी टीम) एक मज़बूत 50-ओवर वाली टीम बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand को दोहरा झटका: Team India के खिलाफ T20I Series से बाहर हुए दो धुरंधर

ताहिर ने ANI से कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास हमेशा से टैलेंटेड खिलाड़ी और युवा टैलेंट का एक मज़बूत पूल रहा है। जिस तरह से उन्होंने घर से बाहर प्रदर्शन किया है - जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे सीरीज़ जीतना शामिल है - उससे पता चलता है कि वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले एक-दो सालों में, वे एक बहुत मज़बूत टीम के तौर पर विकसित होते रहेंगे, खासकर 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में, और आने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे।

ताहिर ने टीम के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की तारीफ़ की कि उन्होंने पुराने स्टार खिलाड़ियों के जाने से खाली हुई जगह को सफलतापूर्वक भरा है। उनका मानना ​​है कि खिलाड़ियों में एक मज़बूत टीम बनने की क्षमता है और अगले एक-दो सालों में और ज़्यादा इंटरनेशनल अनुभव मिलने से टीम और भी मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ़ प्रतिभाशाली ही नहीं, बल्कि बहुत ज़्यादा प्रतिभाशाली हैं। जिन खिलाड़ियों ने पहले साउथ अफ़्रीका का प्रतिनिधित्व किया था, वे बड़े नाम थे, इसलिए उनकी जगह लेना हमेशा से एक चुनौती रही है। लेकिन मौजूदा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा काम किया है और उन कमियों को अच्छे से पूरा किया है। उनमें निश्चित रूप से प्रतिभा है; अब उन्हें बस थोड़े और अनुभव की ज़रूरत है क्योंकि यह अभी भी एक अपेक्षाकृत युवा ग्रुप है। उनमें से ज़्यादातर ने लगभग 50 से 70 वनडे या 20 से 30 T20 मैच खेले हैं, इसलिए उन्हें अच्छा अनुभव मिल रहा है। जैसे-जैसे वे अगले एक-दो साल में और ज़्यादा क्रिकेट खेलेंगे और अनुभव हासिल करेंगे, मुझे विश्वास है कि यह टीम बहुत मज़बूत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal मुंबई टीम के साथ सीख रहे हैं विकेटकीपिंग, कप्तान सिद्धेश लाड ने दी जानकारी

2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक आयोजित होने वाला है, जिसकी मेज़बानी साउथ अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। ताहिर का यह भी मानना ​​है कि अगले वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ़्रीका को बड़ा फ़ायदा होगा, क्योंकि उनकी सफल घरेलू लीग SA20 और घरेलू हालात उनके पक्ष में काम करेंगे। उन्होंने हालिया फ़ॉर्म के आधार पर प्रोटियाज़ (साउथ अफ़्रीका टीम) के अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद जताई।

Fri, 09 Oct 2026 14:18:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest Update : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली की सड़कों पर कौन उतरा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:16:33+00:00

Breaking News। CJP Protest :खूफिया विभाग के इनपुट के आधार पर ट्रेनें केंसिल। #shorts #viral #train #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:11:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers