Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धांसू एंट्री और हाई लेवल एक्शन ने बाँधा समां, यहाँ पढ़े 'धुरंधर' का डिटेल्ड रिव्यु

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की धांसू एंट्री और हाई लेवल एक्शन ने बाँधा समां, यहाँ पढ़े 'धुरंधर' का डिटेल्ड रिव्यु

Continue reading on the app

Luxury SUV: ग्लोबल मार्केट में पेश हुई ऑडी Q9, लग्जरी फीचर्स के साथ देगी दस्तक

Luxury SUV: भारत में लग्जरी कारों और SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई प्रीमियम वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल भारतीय बाजार में पेश कर रही हैं। लग्जरी SUV सेगमेंट में Audi ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV Audi Q9 को ग्लोबल स्तर पर पेश किया है। इसमें शानदार डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं Audi Q9 की खासियत, इंजन क्षमता और भारत में लॉन्च से जुड़ी संभावित जानकारी।

Audi Q9 हुई पेश
जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi ने अपनी नई SUV Audi Q9 को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह कंपनी की बड़ी और प्रीमियम SUV होगी, जिसे Audi Q7 के ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। इस SUV को खास तौर पर ज्यादा स्पेस, लग्जरी फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ तैयार किया गया है।

Audi Q9 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Audi Q9 में कंपनी ने कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एयर सस्पेंशन और तीन रो वाली सीटिंग व्यवस्था दी गई है।

SUV में छह सीटों का विकल्प, ट्रिपल स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसका इंटीरियर प्रीमियम मैटेरियल और आधुनिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Audi Q9 में कंपनी ने 3.0 लीटर डीजल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह इंजन 299 PS की पावर और 630 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके अलावा SUV में Audi की क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक भी मिलने की उम्मीद है, जिससे खराब रास्तों पर भी बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकेगी।

भारत में कब होगी लॉन्च?
भारत Audi के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Audi Q9 को भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत लॉन्च की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

Audi Q9 की संभावित कीमत
Audi Q9 की भारतीय कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इसे करीब 1.25 करोड़ रुपये से 1.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

नई Audi Q9 लग्जरी SUV सेगमेंट में Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी SUVs को टक्कर दे सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: 28 साल का सिलसिला टूटा… हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका

Hockey World Cup: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय अंपायर या टेक्निकल ऑफिशियल मैच में नजर नहीं आएगा. Fri, 07 Aug 2026 14:23:29 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers