EV 2W Sales: जुलाई में बना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री का रिकॉर्ड, जानें कौन है नंबर-1
EV 2W Sales: भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (Electric Two-Wheelers) की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। सरकार के वाहन (VAHAN) पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 29 जुलाई तक देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के 1,73,294 रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 68% अधिक हैं। हालांकि, जून के मुकाबले बिक्री में कुछ नरमी देखने को मिली है। जून 2026 में 1,94,300 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा करीब 11% घट गया।
इसके बावजूद, जुलाई का प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहा। मई 2025 में 1,05,620 और जून 2025 में 1,11,441 यूनिट्स के मुकाबले इस बार रजिस्ट्रेशन काफी अधिक रहे। खास बात यह है कि लगातार पांचवें महीने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 1.50 लाख यूनिट्स के स्तर से ऊपर बनी रही।
जुलाई में किस कंपनी का रहा दबदबा?
जुलाई में भी TVS Motor ने इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी। कंपनी ने 47,242 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया, जिससे उसका मार्केट शेयर बढ़कर 27.3% हो गया। जून में कंपनी की हिस्सेदारी 24.3% थी, यानी TVS ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त और मजबूत कर ली है।
दूसरे स्थान पर Bajaj Auto रही, जिसने 38,974 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया। कंपनी का बाजार हिस्सा 22.5% रहा।
तीसरे नंबर पर Ather Energy रही, जिसके 25,907 इलेक्ट्रिक स्कूटर रजिस्टर हुए और कंपनी ने 14.9% मार्केट शेयर हासिल किया।
वहीं Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने 18,611 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसके साथ कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 10.7% रही।
Ola Electric की हिस्सेदारी में लगातार गिरावट
जुलाई में Ola Electric केवल 11,880 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन करा सकी। इसके साथ कंपनी का मार्केट शेयर जून के 8.3% से घटकर 6.9% रह गया और वह इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।
अगर अन्य कंपनियों की बात करें तो 'Others' कैटेगरी में कुल 30,680 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो कुल बाजार का 17.7% हिस्सा रहा। जून में इस श्रेणी में 34,308 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया था।
Ola Electric के लिए राहत और चुनौती दोनों
हालांकि बाजार हिस्सेदारी में गिरावट जारी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिहाज से Ola Electric ने इस साल की शुरुआत की तुलना में अच्छी रिकवरी की है। फरवरी 2026 में कंपनी के केवल 4,035 वाहन रजिस्टर हुए थे, जबकि जुलाई तक यह संख्या बढ़कर 11,880 यूनिट्स पहुंच गई। यानी पांच महीनों में कंपनी ने अपने रजिस्ट्रेशन को दोगुने से भी अधिक बढ़ाया है। इसके बावजूद प्रतिस्पर्धा तेज होने के कारण बाजार हिस्सेदारी पर दबाव बना हुआ है।
जुलाई में बिक्री क्यों घटी?
इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि जून में कंपनियों द्वारा दिए गए भारी डिस्काउंट और प्रमोशनल ऑफर्स की वजह से बिक्री असाधारण रूप से मजबूत रही थी। जुलाई में इन ऑफर्स के खत्म होने के बाद बाजार सामान्य स्तर पर लौट आया, जिससे मासिक बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि उद्योग को आने वाले महीनों से काफी उम्मीदें हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान नए ऑफर्स और आकर्षक स्कीम्स के चलते इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में फिर तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार दोनों से मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
Avatar: 3 First Review: अवतार : फायर एंड एश में नहीं दिखा FIRE, थिएटर जाने से पहले जाने कैसी है ये Sci-Fi फिल्म
Avatar: 3 First Review: अवतार : फायर एंड एश में नहीं दिखा FIRE, थिएटर जाने से पहले जाने कैसी है ये Sci-Fi फिल्म
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama










