Chef Kunal Kapur की Viral Recipe से Lohri पर बनाएं तिल गुड़ रेवड़ी, स्वाद होगा लाजवाब
हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को बेहद ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व खासतौर पंजाब और उत्तरी-भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए मूंगफली, गाजक और रेवड़ी का मजा जरुर लेते हैं। यदि आप लोहड़ी पर घर पर ही अपने हाथों से बना कुछ मीठी चीज आग अर्पण करना चाहती हैं, तो आप आसान तरीके से तिल गुड़ की रेसिपी बना सकते हैं। शेफ कुणाल कपूर की तिल गुड़ रेवड़ी की ये टेस्टी ईजी रेसिपी को जरुर ट्राई करें।
तिल गुड़ की रेवड़ी बनाने के लिए सामग्री
- 180 ग्राम गुड़
- 150 ग्राम तिल
- 1 चम्मच काली इलायची के बीज
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- आधा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 बड़ा चम्मच घी
तिल गुड़ की रेवड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले आप एक पैन में तिल डालकर उन्हें करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह से भून लें। जब तिल अच्छी तरह से भून जाएं तो इसको एक अलग बर्तन मेम निकालकर ठंडा होने के लिए साइड में रख दें। अब आप दूसरे पैन में पानी उबालने के लिए रख दें। इस पानी में गुड़ डालकर लगातार उबालते हुए एक चम्मच घी भी डाल दें। थोड़ी देर उबालने के बाद पैन में इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर ऐसे ही पकाकर इसमें तिल डाल दें। अब पैने में डाली गई सभी चीजों को अच्छे से मिल जाएं तो गैस को बंद करके पूरे मिश्रण को ठंडा करने के लिए अलग रख दें। अब ठंडे हो चुके रेवड़ी के मिक्चर को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गोल रोल बना लें। लास्ट में इन रेवड़ियों के गोलों को दोबारा से तिल में लपेटकर हल्का चपटा करके रेवड़ी की शेप दें।
Makar Sankranti पर तिल-गुड़ के लड्डू से हुए बोर? ट्राई करें यह New Twist वाली लाजवाब बर्फी, नोट करें रेसिपी
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बेहद खास माना जाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग नामों के साथ मनाने की परंपरा है। खासतौर पर संक्रांति के मौके पर तिल को जरुर खाया जाता है। उत्तर भारत में तिल और गुड़ का इस्तेमाल कर लड्डू और पट्टी बनाने की परंपरा है। आप भी हर साल की तरह तिल और गुड़ के लड्डू बनाती हैं और इस साल कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो तिल-गुड़ के साथ दूध मिलाकर टेस्टी मिठाई तैयार की जा सकती है। नोट कर लें तिल की मिठाई बनाने की आसान सी रेसिपी।
तिल-गुड़ की मिठाई बनाने की सामग्री
- एक कप सफेद तिल
- एक कप गुड़
- एक लीटर दूध
- पिस्ता कटा हुआ
तिल-गुड़ की मिठाई बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले आप सफेद तिल को अच्छे से धोकर सुखा लें। यदि धो नहीं सकतीं तो गीले कपड़े से पोछकर पंखे की हवा में अच्छी तरह से सुखा दें। जिससे कि किसी भी तरह की गंदगी ना रह जाए।
- सूखने के बाद तिल को कड़ाही में डालकर ड्राई रोस्ट कर लें।
- जब ये अच्छे से रोस्ट हो जाए तो सेंधी महक देने लगे तो गैस बंद कर दें तिल को प्लेट में निकाल लें और हल्का ठंडा हो जाने दें।
- एक बार तिल ठंडा हो जाए तो इसको पीसकर पाउडर बना लें। या आप चाहे तो इसको हल्का दरदरा पीस लें।
- अब कड़ाही में दूध डालकर गैस पर चलाएं और इसे पकाएं।
- दूध को धीमी फ्लेम पर गाढ़ा करना है जिससे कि ये बाइंड हो सके।
- जब ये गाढ़ा होकर बंधने लगे और किनारों पर जमने लगे तो इसमें गुड़ डालकर मिलाएं।
- ध्यान रहे कि गैस की फ्लेम बिल्कुल धीमी हो और गुड़ को काटकर बिल्कुल छोटे टुकड़ों करके दूध में डालें।
- फिर इसको अच्छे से फेंटकर मिक्स कर लें और सुखा लें।
- दूध थोड़ा और गाढ़ा हो जाए तो इसमें भुने हुए तिल के पाउडर को मिला लें और इसे चलाएं। थोड़ी देर बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- फिर फ्लैट सरफेस पर पार्चमेंट पेपर या बटर पेपर को रख दें।
- अब ऊपर से हल्का सा घी लगाकर चिकना कर लें।
- इसके बाद तैयार तिल और खोवे के मिक्सचर को इस फटाफट तेजी के साथ डालें और ऊपर से पार्चमेंट पेपर, बटर पेपर या फिर क्लिंज फिल्म वाली पॉलीथिन रखें और बेलन मदद से बेलकर चिकना कर लें। जिससे कि ये एक समान हो जाए।
- अब ऊपर से पेपर या पॉलीथिन को हटाकर मनचाहे आकार में काट लें।
- बस तैयार है टेस्टी तिल गुड़ की बर्फी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















