Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स: भारत की हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल, 4-3 से जीता मुकाबला

भारत की हॉकी टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सेमी फाइनल में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पकिस्तान को फिर मात दे दी, बहार रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अच्छे और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन मैच के अंतिम मिनट में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक द्वारा किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ और भारत फ़ाइनल में पहुंच गया।

एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले में आज दो धुर विरोधी टीमें आमने सामने थी, मुकाबला सेमीफाइनल का था यानि गोल्ड मेडल की रेस में दोनों टीमें भारत और पाकिस्तान शामिल थी लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका में गोल्ड मेडल बढ़ाने की उम्मीद को बढ़ा दिया है साथ ही सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है।

मैच का पहला हाफ जहाँ भारत के  हमलों से भरा रहा तो दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत की बढ़त को बराबर कर दिया और मुकाबले को रोमांचक बना दिया लेकिन फ़ाइनल में पहुँचने का जज्बा लेकर मैदान में उतरी भारतीय टीम हार कहाँ मानने वाली थी, बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अभिषेक को एक पास मिला जिसे उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से गोल में बदल दिया ये मैच समाप्त होने के 49 सेकण्ड का समय था और फिर इस तरह मैच भारत ने जीत लिया।

भारत ने पहला गोल कर बढ़त बनाई, लास्ट गोल कर मैच जीता 

मुकाबले में भारत ने पहला गोल पहले क्वार्टर की शुरुआत से कुछ देर बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-0 की बढ़त बना ली, फिर पहले क्वार्टर के आखिरी तीन मिनट के खेल में टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर शुरू होते ही सुखजीत ने फील्ड गोल करने के साथ टीम इंडिया को 3-0 से आगे कर, भारत के हमलों के आगे पाकिस्तानी टीम डिफेंसिव नजर आने लगी।

पाकिस्तान ने स्कोर 3 -3 पर लाकर मैच रोमांचक किया  

भारत के आक्रामक खेल के बीच पाकिस्तान के खिलाड़ियों को दूसरे क्वार्टर के आखिर में सफलता मिली और पाकिस्तानी टीम अपना पहला गोल करने में कामयाब हो सकी। तीसरे क्वार्टर के आखिर मिनट में पाकिस्तान की तरफ से दूसरा गोल दाग दिया अब मैच का स्कोर 3-2 हो गया।  चौथे क्वार्टर के खेल की शुरुआत होने के साथ ही पाकिस्तान ने हमला जारी रखा और मैच में तीसरा गोल कर मुकाबला 3-3 की बराबरी पर पहुंचा दिया।

अभिषेक का अंतिम मिनट में किया गोल बना निर्णायक  

चौथे क्वार्टर में 3-3 की बराबरी पर आने के बाद मुकाबले में रोमांच बढ़ गया, दोनों टीमें दबाव में आ गई इसी बीच रेफरी के एक फैसले पर भारत ने आपत्ति जताई जिसपर रेफरल लिया गया लेकिन फैसला पाकिस्तान के हक़ में गया और उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत ने उसकी उम्मीद पर पानी फेर दिया और पेनल्टी कॉर्नर बेकार हो गया, मैच का अंतिम समय चल रहा था भारत के खिलाड़ी बेहतर तालमेल के साथ पाकिस्तान की डी की तरफ बढ़े और फिर गोल पोस्ट के पास ही अभिषेक को एक पास मिला और आखिरी मिनट में अभिषेक ने इसे सीधे गोल में बदल दिया जो निर्णायक साबित हुआ और मुकाबला भारत ने 4-3 के अंतर से जीत लिया।

Continue reading on the app

Nahargarh Fort Jaipur: History, Mystery और Royal Architecture की पूरी कहानी

Nahargarh Fort Jaipur: जयपुर जिसे हम पिंक सिटी के नाम से जानते हैं। अपनी शाही विरासत, शानदार महलों और ताकतवर किलों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इन्हीं शानदार जगहों में से एक है नारगढ़ किला जो अरावली की ऊंची पहाड़ियों पर शान से खड़ा है। यह किला शहर के गौरवशाली इतिहास और आर्किटेक्चर […]

Continue reading on the app

  Sports

मैं अच्छा गेंदबाज नहीं... फिटनेस विवाद पर बोले मोहम्मद शमी, इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर साधा निशाना

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से अपनी वापसी का दावा ठोक दिया है. शमी अभी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. दिल्ली के खिलाफ मुकाबले शमी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इसके बाद शमी से जब उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इशारों-इशारों में सिलेक्टर्स पर तंज कस दिया. Mon, 12 Oct 2026 21:48:00 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा! | DA Hike | Government #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:45:22+00:00

News Ki Pathshala: क्या हूतियों ने सऊदी अरब का संकट बढ़ा दी है? | Saudi Arabia | Houthi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T17:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers