Responsive Scrollable Menu

PM Modi बोले- हर भारतीय के लिए कैप्टन स्मित का साहस गौरव की बात है, देशवासियों से की ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कैप्टन स्मित मछार के साहस और हिम्मत की प्रशंसा की है, UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी बात की शुरुआत कैप्टन स्मित के पराक्रम से की, उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया स्मित पर गर्व कर रही है मैं देशवासियों से अपील करता हूँ कि वे स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार आज पूरी दुनिया के अख़बारों , टीवी चैनलों और सोशल मीडिया की सुर्खियाँ बने हुए हैं वजह है उनका साहस और पराक्रम जिसने ना सिर्फ कई लोगों की जान बचाई बल्कि एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया, स्मित ने फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से  यात्रियों की जान बचाई।

बता दें दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रही फ्लायदुबई की फ्लाइट में 30 सितंबर 2026 को कॉकपिट में स्मित मछार के ओमानी को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे विमान से सवार यात्री और क्रू मेंबरअंदर आ गए और हमलावर को काबू में कर लिया। विमान में सवार अन्य ऑफ ड्यूटी पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

कैप्टन स्मित के धैर्य, सूझबूझ और साहस की तारीफ 

इस घटना के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित की तारीफ की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की तारीफ की है , उन्होंने UPSC के शताब्दी समारोह में कहा, कल जो एक घटना घटी और भारत के कैप्टन स्मित मछार ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय करवाया और आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा इस भारतीय ने 9 / 11 होने से बचा लिया।

हम सब स्मित की दीर्घायु उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें 

मोदी ने कहा, हर देशवासी के लिए ये स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है, आज मेरी उनके पिता भूपेन्द्र भाई, माता गीता बहन और पत्नी सोनल से भी बातचीत हुई है, उनका इलाज चल रहा है, पीएम ने कहा आज पूरी दुनिया कैप्टन स्मित पर गर्व कर रही है, मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूँ कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए, उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और और भारत का गौरव बढ़ाने वाले कैप्टन स्मित का अभिनन्दन करें।

Continue reading on the app

हॉरर कॉमेडी नहीं, सिर्फ हॉरर, '418' का ट्रेलर देख रातभर नहीं आएगी नींद | देखें VIDEO

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म '418' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसका हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है. इस फिल्म में कमरा नंबर 418 से जुड़ा एक खौफनाक रहस्य देखने को मिलेगा. ट्रेलर आपको ये फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देगा. 23 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है. फिल्म का हर सीन आपको सीट से बांधे रखने का काम करने वाला है.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा के नाम आज हो सकता है विश्व कीर्तिमान, खतरे में सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma eyes fastest 2000 T20I Runs: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरेगी. यह मैच कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस मुकाबले में युवा विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. मौजूदा समय में अभिषेक ने 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 63 पारियों में 1,967 रन बनाए हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने अब तक 1,009 गेंदों का सामना किया है. Sun, 11 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

शारदीय नवरात्रि पर Katra के Vaishno Devi Mandir में आस्था का सैलाब, भवन सजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T00:11:12+00:00

Breaking News: Arvind Kejriwal को Delhi Police ने किया रिहा #shorts #ytshorts #kejriwal #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:49:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers