Viral Video: भारतीय रेलवे स्टेशनों में महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों का कब्जा? विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल
भारतीय ट्रेनों में महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए स्पेशल लेडिस कोच लगाए जाते हैं। यही नहीं, रेलवे स्टेशनों पर भी महिलाओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था होती है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन, कई लोगों की वजह से इन सुविधाओं के बावजूद महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोग लेडिस स्पेशल कोच में घुस आते हैं, वहीं लेडिस वेटिंग रूम में भी घुसने से परहेज नहीं करते। यही नहीं, परेशानी तब आती है, जब पुरुष प्लेटफॉर्म पर आरक्षित महिला स्थानों पर भी कब्जा करने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही एक अनुभव विदेशी महिला पर्यटक ने शेयर किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने से भारत में महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों के कब्जे को लेकर देशव्यापी बहस भी शुरू हो चुकी है।
@mary.amazonka नामक विदेशी पर्यटक एक भारतीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दिखाई देती हैं। वे एक ऐसी जगह को दिखाते हैं, जो कि महिलाओं के बैठने के लिए आरक्षित किया गया है। वीडियो के माध्यम से बताया जाता है कि वहां स्पष्ट रूप से संकेत लगाए गए हैं कि यह स्थान केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। लेकिन एक व्यक्ति कथित तौर पर इस महिला प्रतीक्षा क्षेत्र में बैठा दिखाई देता है। खास बात है कि जब यह विदेशी पर्यटक वीडियो शूट कर रही होती है, तब शख्स उनकी तरफ देखता है, लेकिन फिर भी उस सीट से नहीं उठता है। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स इसे लेकर नाराज हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर रेलवे स्टेशन पर भी महिला आरक्षित स्थानों पर पुरुषों का कब्जा हो तो ट्रेनों के भीतर का आलम क्या होगा? लोग मांग कर रहे हैं कि महिला आरक्षित स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ रेलवे और आरपीएफ को सख्त से सख्त उठाने चाहिए।
रेलवे अधिकारी ने दिया ये सुझाव
ज्यातातर यूजर्स ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कई तंज भी कस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपको भारत में ऐसी परेशानी उठानी आम बात है। दूसरे ने लिखा कि उनके भीतर महिला होगी, तभी महिला आरक्षित सीट पर बैठ गए। इस वायरल वीडियो पर एक रेलवे अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित क्षेत्रों में अनाधिकृत प्रवेश रेलवे अधिनियम का उल्लंघन है। यात्री तत्काल आरपीएफ कार्रवाई के लिए रेलमदद ऐप के माध्यम से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि संकेत मौजूद हैं, लेकिन शिकायत न होने के कारण ऐसे मामलों में कमी नहीं आती। अगर ऐसी नौबत आए तो शिकायत करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
Sankalp Rashtra Nirman Ka: पुलिस ने ऐसा क्या कर दिया..बृजभूषण शरण 'छूट' गए ? | Brij Bhushan Singh
Sankalp Rashtra Nirman Ka: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के बाद, महिला पहलवानों के पास उच्च अदालत (हाई कोर्ट) में इस फैसले के खिलाफ अपील करने का कानूनी विकल्प बचा है और वे आगे इस मामले को चुनौती देने की तैयारी कर रही हैं। #sankalprashtranirmanka #brijbhushan #womenwrestlers #wfi #wrestling #courtverdict #sportsnews #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















