ChakraView | Sumit Awasthi | BJP ने खोज लिया Mayawati का विकल्प ! | UP Politics | Akhilesh Yadav
ChakraView | Sumit Awasthi | UP की चुनावी पिच पर अब सियासत के दो नए रंग दिखाई दे रहे है, एक तरफ चिराग पासवान ने सपा के PDA के सामने अपना सियासी समीकरण खड़ा करने के लिए मैदान में उतर गए है, दूसरी तरफ अखिलेश यादव आज अयोध्या में भागवत कथा में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि राम मंदिर का दर्शन उन्होंने नहीं किया। #chakraview #sumitawasthi #akhilehsyadav #pda #cmyogi #yogiadityanath #uppolitics #chiragpaswan #hindinews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
ISIS module मामले में NIA कोर्ट के जज को धमकी, अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी पेशी
मुंबई, आठ अक्टूबर यहां सामने आए एक असामान्य अदालती घटनाक्रम में, आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पीठासीन न्यायाधीश को धमकी दी और साथ ही मौजूदा सरकार और न्यायपालिका का भी अनादर किया। उसके इस हंगामे के बाद, अदालत ने निर्देश दिया कि अगले आदेश तक आरोपी को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ही पेश किया जाए। अदालत ने कहा, ‘‘वह केवल मुकदमे की कार्यवाही से बचने के लिए मानसिक समस्या होने का नाटक कर रहा है।’’ साल 2023 में गिरफ्तार किए गए आरोपी ताबिस सिद्दीकी ने विशेष राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) न्यायाधीश अभय जोगलेकर के सामने पेश किए जाने पर अदालत का नाम पूछते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
सिद्दीकी ने कहा कि उसे ‘‘मौजूदा सरकार के प्रति कोई सम्मान नहीं है’’। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल किया और कहा कि उसे ‘अदालत के प्रति कोई सम्मान नहीं है’। सिद्दीकी ने न्यायाधीश को धमकी दी कि वह उन्हें और उनके परिवार को ‘देख लेगा’।
अदालत ने आरोपी के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि यह ‘बेहद निंदनीय’ है। आरोपी के मेडिकल रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद, अदालत ने इस बात का संज्ञान लिया कि आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण सरकारी जे. जे. अस्पताल में किया गया था और रिपोर्ट में ‘‘स्पष्ट रूप से बताया गया है कि वर्तमान में कोई बड़ी मानसिक बीमारी नहीं है’’। अदालत ने कहा कि इस प्रकार यह स्पष्ट निष्कर्ष निकलता है कि आरोपी ‘‘केवल मुकदमे की कार्यवाही से बचने के लिए मानसिक समस्या होने का नाटक कर रहा है।’’ आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में राज्य में कई छापों के दौरान जुलाई 2023 में एनआईए द्वारा पकड़े गए सात आरोपियों में सिद्दीकी भी शामिल था।
एनआईए के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और वे आतंकवादी संगठन के भारत-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान आतंकवादी संगठन से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और सोशल मीडिया पोस्ट भी मिले हैं। एनआईए ने कहा है कि जब्त की गई सामग्री से आईएसआईएस के साथ आरोपी के गहरे और सक्रिय संबंधों तथा आतंकवादी संगठन के भारत-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रभावित करने के उनके प्रयासों का स्पष्ट रूप से खुलासा हुआ है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








