Responsive Scrollable Menu

योगी की युवाओं से अपील, “दो बातों को लेकर हमेशा सावधान रहना- शराब और सपा, दोनों एक-दूसरे के पूरक”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा मैं सभी खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूँ। योगी ने कहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ में आज गांव से ब्लॉक तक, ब्लॉक से जनपद तक, जनपद से प्रदेश तक खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम, स्टेडियम और इंटरनेशनल स्टेडियम विकसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा  ‘जर्सी’ में जो कार्य आप करते थे, सरकार वही अपेक्षा आपसे ‘वर्दी’ में भी करती है।

योगी ने कहा आज जिन 470 खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं उनमें 303 पुरुष और 167 महिला खिलाड़ी हैं , आरक्षी नागरिक पुलिस में 295 इसमें 148 पुरुष और 147 महिलाएं उप निरीक्षक नागरिक पुलिस में 43 पुरुष 20 महिलाएं हैं, और आरक्षी पीएसी में 132 महिला पुरुष का चयन हुआ है।

योगी ने कहा मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि आपको जो नियुक्ति पत्र मिला है आय जो नियुक्ति की प्रक्रिया हुई है इसमें आपसे क्या किसी ने कोई पैसा मांगा? क्या आपको किसी से सिफारिश कराने की आवश्यकता पड़ी?  इसलिए आप याद रखना आज जो नियुक्ति-पत्र आपको प्राप्त हो रहा है, यह न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा है ये आपके पसीने के परिश्रम का परिणाम है जो आपको मिल रहा है। परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता, आपने जो परिश्रम किया ये उसका न्याय है और पुलिस वर्दी में भी ये सरकार आपसे न्याय की अपेक्षा रखती है।

योगी ने कहा मुझे याद है हमारे पास 2017 से पहले सीधी भर्ती से पुलिस या किसी भी विभाग में खिलाड़ी को भर्ती करने का कोई नियम नहीं था, हम सोचते थे कि क्या करें फिर हमने सीधी भर्ती से नियुक्ति देना शुरू किया पुलिस विभाग में इसका परिणाम आप देख ही रहे हैं , अभी आपको DGP ने बताया कि अबतक 1000 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती से नियुक्ति दे चुके हैं 470 को आज दे रहे हैं और अभी 555 की प्रक्रिया चल  रही है।

योगी ने कहा एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश में सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही लाइफ हुआ करती थी उससे पहले भी आप बाहर नहीं निकल सकते थे उसके बाद भी आप बाहर नहीं निकल सकते थे, योगी बोले- हमने  2017 में आते ही भू माफिया के खिलाफ अभियान चलाया और अब तक 64 हजार हेक्टेयर भूमि कब्जे से मुक्त कराई,  इन्हीं जमीनों पर गाँव से लेकर जिले तक खेल मैदान, मिनी स्टेडियम हैं , हर कमिश्नरी में एक स्पोर्ट्स कॉलेज हैं खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ दी जा रही हैं तभी ओलम्पिक , एशियन गेम्स में मेडल आ रहे हैं।

नशे के खिलाफ खिलाड़ी से अच्छा कोई ब्रांड एम्बेसडर नहीं हो सकता 

योगी बोले मैं इस बात को मानता हूँ कि नशे के खिलाफ कोई ब्रांड एम्बेसडर बन सकता है तो वो खिलाड़ी बन सकता है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जो बात कहते हैं  “जो खेलेगा वही खिलेगा” ,  हमने  इसीलिए खेल विभाग की जिम्मेदारी दो कुशल खिलाड़ियों को दी है, खेल विभाग के सचिव ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ी हैं, खेल निदेशक भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं और इस समय सिलेक्टर भी हैं , ये दोनों खेल और खिलाड़ियों की जरूरतों को समझते हैं ।

सपा ने 10 लाख गुंडे पाल रखे थे हमने 10 लाख युवाओं को नौकरियां दी 

योगी आदित्यनाथ ने कहा आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है ये नया उत्तर प्रदेश है लेकिन मैं एक बात कह सकता हूँ 2017 के पहले समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में 10 लाख गुंडे पाले थे जो प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर खतरा थे जो प्रदेश में दंगा कराते थे,  अराजकता फैलाते थे, जो गरीबों की जमीन पर कब्ज़ा करते थे और यूपी में पहचान का संकट खड़ा करते थे और हमने 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है उन्होंने यूपी को नई पहचान दिलाई है।

2017  के पहले घोटालों की चर्चा होती थी आज खिलाड़ियों के मेडल की 

2017  के पहले यूपी में खनन घोटाला, भर्ती घोटाला जैसे घोटालों की चर्चा होती थी आज नहीं होती आज चर्चा होती है मेरठ में बनेगी यूपी की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी,  आज प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के मेडल की चर्चा होती है, उन्होंने कहा मैं आज युवाओं से दो बातों की अपील करूँगा कि दो चीजों से हमेशा सावधान रहना , एक शराब और दूसरी समाजवादी पार्टी, ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं इन दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया था इसलिए सावधान रहना है ।

Continue reading on the app

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, अब उड़ानें होंगी महंगी!

एयरलाइंस ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया है। नए सरचार्ज के लागू होने के बाद यात्रियों को टिकट के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

Weather News Today : दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा! | Weather Update | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:30:30+00:00

सरेआम गोलियां चलाईं, फिर निकला आरोपियों का जुलूस! #SHORTS #VIRALNEWS #VIRALVIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers