Responsive Scrollable Menu

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आरबीआई एमपीसी के ऐलान पर निवेशकों का फोकस

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 78 अंक की मामूली गिरावट के साथ 83,235.55 और निफ्टी 56 अंक की कमजोरी के साथ 25,586 पर था।

शुरुआती कारोबार में सूचकांकों में ऑयल एवं गैस, निजी बैंक, एनर्जी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी थी। वहीं, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसई सूचकांक में दबाव था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवली देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 315 अंक या 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,201 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 193 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,790 पर था।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन और अदाणी पोर्ट्स गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बीईएल, एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो और ट्रेंट लूजर्स थे।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से सुबह 10 बजे किया जाएगा। निवेशकों का फोकस इस फैसले पर निगाहें होंगी।

जानकारों के मुताबिक, आरबीआई फरवरी एमपीसी में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रख सकता है। साथ ही, जीडीपी और महंगाई के अनुमान को भी यथावत रख सकता है। हालांकि, ईयू और अमेरिका से ट्रेड डील के बाद केंद्रीय बैंक की टिप्पणी अहम होगी।

इससे पहले आरबीआई ने दिसंबर में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी की थी।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि बैंकॉक हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना करीब एक प्रतिशत और चांदी करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

टॉयलेट सीट से लेकर, चॉकलेट तक, शख्स ने दिखाए अलग-अलग तरह के लाइटर, देखकर नहीं होगा यकीन!

जो लोग सिगरेट पीते हैं, उन्हें अलग-अलग तरह के लाइटर साथ में रखने का बहुत शौक होता है. पर क्या आपने कभी इतने अलग-अलग किस्म के लाइटर देखे हैं? इन दिनों एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स काफी अजीबोगरीब ढंग के लाइटरों को दिखा रहा है. वीडियो को @mikechinavlog_2 नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. पहले वो एक लाइटर निकालता है जिसका ऊपरी हिस्सा खुल जाता है और आग निकलने लगती है. ये सिगरेट के शेप का है. इसी तरह वो वॉलेट, टॉयलेट सीट और चॉकलेट जैसे लाइटर भी दिखाता है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

  Sports

U19 World Cup Final में भारत की बादशाहत, England को रौंदकर छठी बार बना विश्व चैंपियन

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत की अंडर-19 टीम ने अपना छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब जीत लिया है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली यह टीम अब तक अपराजित रही थी और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की संतुलित टीम को मात दी, जिसने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
 
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर भारत को 411/9 के विशाल स्कोर तक पहुँचाया। भारत ने सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज का विकेट जल्दी खो दिया, लेकिन सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतकीय साझेदारी करके टीम को शानदार तरीके से संभाला। सूर्यवंशी दोनों में अधिक आक्रामक थे, जिन्होंने 55 गेंदों में शतक जड़ा। म्हात्रे ने भी भारत बनाम इंग्लैंड युवा वनडे मैच में आउट होने से पहले तेज अर्धशतक बनाया। सूर्यवंशी ने आउट होने से पहले शानदार 175 रन बनाए। भारत को कुछ गेंदों में लड़खड़ाने का सामना करना पड़ा, लेकिन अभिज्ञान कुंडू और कनिष्क चौहान ने टीम को शानदार अंत तक पहुँचाया।
 
इंग्लैंड की योजना के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली। उन्होंने दो मेडन ओवर खेले और उसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने युवा टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन 412 रनों का पीछा करना एक मुश्किल चुनौती साबित हुआ। इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव, जिन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाया था, ने सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, कैलेब फाल्कनर ने शानदार पारी खेलते हुए 67 गेंदों में 115 रन बनाए। युवा खिलाड़ी ने अंत तक टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका। दूसरे छोर से कुछ समर्थन मिलने पर इंग्लैंड को अंतर पाटने में मदद मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी, यह क्रिकेट का एक रोमांचक मैच था जिसमें कुल 722 रन बने।
Fri, 06 Feb 2026 20:34:00 +0530

  Videos
See all

किताब का मुद्दा उठाना, कांग्रेस पर...? | #aarpaar #pmmodi #loksabhaprotest #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T15:10:51+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: किरदार घूसखोर तो 'पंडत' पर क्यों जोर ? | Ghooskhor Pandat | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T15:10:51+00:00

Kishore Ajwani Podcast : USA और Russia के बीच Nuclear Weapons पर समझौता ख़त्म | World War Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T15:10:06+00:00

Modi Vs Rahul Gandhi : मोहब्बत की दुकान, 'कब्र खोदने' का काम? | Congress EXPOSED! | BJP | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T15:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers