Responsive Scrollable Menu

एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया:आज रात से लागू होंगी नई दरें; इंडिगो ने दो दिन पहले लगाया है एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 9 अक्तूबर से लागू होंगी। इसका असर यात्रियों के कुल हवाई किराये पर पड़ना तय है। इंडिगो ने 6 अक्टबूर से ही फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को ऐलान किया कि 9 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया जाएगा। एअर इंडिया ने कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हाल के महीनों में काफी बदलाव देखा गया है। लागत में एटीएफ का हिस्सा करीब 40 फीसदी बयान में कहा गया है कि हाल के दिनों में प्लेन फ्यूल की कीमतें बढ़ी हैं। इससे फ्लाइट ऑपरेशन महंगा हुआ है। किसी एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन लागत में एटीएफ का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत होता है। घरेलू उड़ानों के लिए, संशोधित ईंधन सरचार्ज दूरी के आधार पर 400 रुपए से 1,200 रुपए तक है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार क्षेत्र और देश के आधार पर 55 अमेरिकी डॉलर से 215 अमेरिकी डॉलर तक होता है। जेट फ्यूल 1 अक्टूबर से ₹16 महंगा हुआ कंपनी ने किराया बढ़ाने का फैसला हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाला फ्यूल महंगा होने की वजह से लिया है। 1 अक्टूबर से घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमत ₹121 से बढ़कर अब ₹137 हो गई है। यानी 1 लीटर ATF की कीमत 16 रुपए (करीब 13.2%) बढ़ गई है। तीन महीने में जेट फ्यूल ₹27.28 महंगा अगस्त 2026: ₹5/लीटर सितंबर 2026: ₹6.28/लीटर अक्टूबर 2026: ₹16/लीटर इंडिगो के अनुसार, पिछले एक ही महीने में जेट फ्यूल के दाम 14% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके चलते प्लेन में डलने वाला तेल अब पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है।

Continue reading on the app

'कुछ तो हुआ होगा', नाना पाटेकर के अचानक निधन पर भतीजे ने अनहोनी की जताई आशंका, फिटनेस रुटीन का किया खुलासा

नाना पाटेकर 75 साल की आयु में भी हट्टे-कट्टे थे. पुणे स्थित उनके घर में जिम भी था. वे अपने खानपान का भी पूरा ख्याल रखते थे. इसलिए नाना पाटेकर के घरवाले उनके निधन की वजह पर शक जता रहे हैं. दिग्गज एक्टर के भतीजे अनिरुद्ध ने उनके निधन के कारणओं पर संदेह जताते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने नाना पाटेकर के रहन-सहन और लाइफस्टाइल के बारे में भी खुलकर बताया.

Continue reading on the app

  Sports

मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों से भी करवा रहा था गलत काम, अब हो गया अरेस्ट

कुछ ही महीने पहले आसियान चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें 5-5 के ग्रुप में 10 टीम हिस्सा ले रही थीं. लाओस की टीम भी इसमें शामिल थी और इसी टीम के एक खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. Fri, 09 Oct 2026 01:55:21 +0530

  Videos
See all

At least 30 dead in Russian glide bomb attacks on buses in Ukraine | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:25:22+00:00

Iran America War Update:4 बजते ही ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला? US Iran Conflict | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers