Responsive Scrollable Menu

Donald Trump का बड़ा दावा: 'मैंने रुकवाया India-Pakistan के बीच परमाणु युद्ध', एक ही दिन में दो बार दोहराई बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने उस विवादास्पद दावे को हवा दी है जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित सैन्य संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग मंचों से यह दावा दोहराया कि उनकी मध्यस्थता के कारण ही दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच युद्ध थमा। वाशिंगटन में आयोजित वार्षिक ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपनी भूमिका पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

 

 ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘‘मैंने एक साल में आठ भयंकर युद्धों को समाप्त कराया जैसे कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध, कोसोवो और सर्बिया के बीच युद्ध, पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध, आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच युद्ध।’’

बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी एक पोस्ट में इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध’’ होने से रुकवाया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अमेरिका विश्व का सबसे शक्तिशाली देश है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में इसकी सेना को नए सिरे से पूरी तरह मजबूत किया था...।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दुनिया भर के कई देशों- पाकिस्तान और भारत, ईरान और इजराइल तथा रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्धों को रोका है।’’

इसे भी पढ़ें: Manipur Churachandpur Fresh Violence | नई सरकार के गठन के बीच फिर सुलगा चुराचांदपुर, डिप्टी सीएम की शपथ के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

 

अमेरिका के राष्ट्रपति ने 90 से अधिक बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को समाप्त कराया। ट्रंप ने पहली बार पिछले साल 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान सैन्य टकराव को ‘‘पूर्ण रूप से और तत्काल’’ रोकने पर सहमत हुए। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है।

Continue reading on the app

कॉटन फैक्ट्री संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला ‘फौजी’ गिरफ्तार, मोबाइल लूटकर देता था धमकी

कॉटन फैक्ट्री संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला ‘फौजी’ गिरफ्तार, मोबाइल लूटकर देता था धमकी

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना समेत RCB की 3 स्टार बनीं नंबर-1, हारकर भी हरमनप्रीत कौर रहीं WPL 2026 की ‘सिक्सर क्वीन’

WPL 2026 के पहले मैच से लेकर फाइनल तक RCB का पूरी तरह दबदबा रहा और टीम दूसरी बार चैंपियन बनी. उसके लिए लगातार अलग-अलग खिलाड़ी जीत की वजह बने लेकिन कुछ स्टार ऐसे भी रहे, जिन्होंने अलग-अलग मामलों में नंबर-1 पोजिशन हासिल की. Fri, 06 Feb 2026 10:25:31 +0530

  Videos
See all

Pariksha Pe Charcha 2026 : दिव्यांग छात्रा ने सुनाया- तू बढ़ता चल..पीएम मोदी बोले शानदार #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T05:01:23+00:00

ICC Big Action on Pakistan Cricket Board LIVE: ICC की बैठक में पाक पर बहुत बड़ा फैसला! | |IND Vs PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T05:02:23+00:00

Pariksha Pe Charcha 2026:PM मोदी का छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा',4 करोड़ छात्रों से संवाद!| PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T05:07:01+00:00

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भीषण हादसा | #america #accident #viralnews #newsshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T05:17:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers