Responsive Scrollable Menu

अंडर-19 एशिया कप में भारत Vs पाकिस्तान 8 नवंबर को:8 टीमों के बीच 5 नवंबर से टूर्नामेंट, ओमान में सभी 15 मैच खेले जाएंगे

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी और सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके दो दिन बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला OCA ग्राउंड-1 पर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। 5 नवंबर को श्रीलंका-मलेशिया से शुरुआत टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका U-19 और मलेशिया U-19 के बीच होगा। इसी दिन ग्रुप-B में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। श्रीलंका-मलेशिया मैच OCA ग्राउंड-2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच OCA ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा। पाकिस्तान ने पिछली बार भारत को हराया था पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता था। यह पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप में दूसरा खिताब था। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'तुझसे पैसे लूंगा?', नाना पाटेकर ने फीस लेने से किया था मना, रोहित शेट्टी ने निधन पर भावुक होकर बताया किस्सा

दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है. उनके जाने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उनसे जुड़ा एक दिल छू लेने वाला किस्सा बयां किया है. डायरेक्टर ने खुलासा किया कि 'गोलमाल अगेन' में स्पेशल कैमियो करने के बाद जब उन्होंने नाना पाटेकर से उनकी फीस पूछी, तो उन्होंने एक रुपया लेने से साफ मना कर दिया और पैसे किसी अनाथ आश्रम में दान करने की बात कही थी.

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर का कमबैक, तो शमी को मौका क्यों नहीं? भारतीय कोच से हुआ सवाल तो मिला ये जवाब

करीब 4 साल तक बाहर बैठने के बाद दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है और वो न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे. मगर क्या शमी के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हैं? Thu, 08 Oct 2026 23:42:18 +0530

  Videos
See all

दिल्ली पुलिस के जवान को कांग्रेस कार्यकर्ता ने मारी लात! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:30:14+00:00

सरेआम गोलियां चलाईं, फिर निकला आरोपियों का जुलूस! #SHORTS #VIRALNEWS #VIRALVIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers