Responsive Scrollable Menu

श्रीनगर में Congress का प्रदर्शन, पुलिस ने मार्च रोका

श्रीनगर, आठ अक्टूबर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ कथित तौर पर किए गए व्यवहार के विरोध में बृहस्पतिवार को ‘‘काला दिवस’’ मनाया और प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए और विरोध मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तख्तियां लेकर नारे लगाए।

हालांकि, पुलिस और सीआरपीएफ ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य सड़क पर मार्च करने से रोक दिया और उनका प्रदर्शन विफल कर दिया। श्रीनगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदिल फारूक ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ के विरोध में बृहस्पतिवार को ‘‘काला दिवस’’ मना रही है। फारूक ने कहा, ‘‘मोदी-शाह सरकार के आदेश पर कल जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई... संसद के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में जिस तरह का व्यवहार किया गया... हम इन सबके विरोध में काला दिवस मना रहे हैं।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।

फारूक ने कहा कि ‘‘इस तानाशाही शासन’’ से देश को मुक्त कराने के लिए उनकी पार्टी एकजुट है और इसी के तहत प्रदर्शन किया गया।

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा ने महिषासुर का वध नवरात्रि के किस दिन किया था? जानें पौराणिक कहानी

इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हो रहा है. इस अवसर पर जानते हैं कि मां भगवती ने महिषासुर का संहार नवरात्रि के किस दिन किया था और इसको लेकर धर्मग्रंथ क्या कहते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी कोविड सर्टिफिकेट पर लगा 1.75 करोड़ का जुर्माना, फिर भी नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे बचा ये खिलाड़ी

स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान ग्रैनिट जाहका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी. Thu, 08 Oct 2026 21:43:35 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar के खिलाफ लगातार 3 दिन मोर्चा खोलने के बाद अब क्या करेंगे Rahul Gandhi ?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:06:50+00:00

CM Yogi Slams Akhilesh Yadav: CM Yogi ने PDA और NDA की परिभाषा क्या बताई? | UP News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:03:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers