Responsive Scrollable Menu

'सही समय आने पर उन्हें...' पूर्व क्रिकेटर ने किया संजू सैमसन का बचाव, जानिए वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोली कौन सी बड़ी बात?

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत 7 बजे से होगी. ये मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और कौन प्लेइंग-11 से बाहर होगा. इस पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है. चेतेश्वर पुजारा ने आलोचना झेल रहे संजू सैमसन का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि कुछ मुकाबलों में कम स्कोर बनाने के बाद भी टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर शक नहीं करना चाहिए. संजू सैमसन एशियन गेम्स 2026 में 9, 7 और 2 रन की पारी खेली थी. पुजारा ने भरोसा जताया है कि सैमसन आगामी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पुजारा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए क्या कहा है. आइए जानते हैं. 

चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन दिया बड़ा बयान 

चेतेश्वर पुजारा ने  कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि उन पर कोई दबाव नहीं होगा, क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप जीता है और वहां शानदार प्रदर्शन किया. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसलिए, उनके प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए. हो सकता है कि एक या दो मैच खराब जाएं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को आगे आकर उन्हें सही संदेश देना चाहिए कि 'आप इस टीम का अहम हिस्सा हैं और प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे, इसलिए मैदान पर जाएं, खुलकर खेलें और अपना स्वाभाविक गेम दिखाएं'.

वैभव को मौका देने पर क्या बोले पुजारा

पुजारा ने कहा कि, 'टी20 फॉर्मेट में बीच-बीच में कुछ असफलताएं तो आती ही हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब आपको खिलाड़ी से बात करनी चाहिए और उन्हें सही संदेश देना चाहिए. हां, वैभव सूर्यवंशी भी हैं, सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन आप बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करते. अगर संजू दो-तीन पारियां और खेलते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह शानदार प्रदर्शन करेंगे'. 

अभिषेक शर्मा पर पुजारा ने बोली बड़ी बात

उन्होंने अभिषेक शर्मा के बारे में कहा कि, 'अभिषेक ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन शाई होप को जल्द ही समझ आ गया कि लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी. ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है, हालांकि उन्होंने इसमें काफी सुधार किया लेकिन लखनऊ में फिर से ऐसा लगा कि स्पिनर्स के खिलाफ उनका मन सही स्थिति में नहीं था. उनके शॉट चुनने के तरीके, खासकर रोस्टन चेज के खिलाफ, थोड़े बेहतर हो सकते थे. वह गेंद को कवर्स के ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन आखिरकार गेंद लॉन्ग-ऑफ पर चली गई'.

पुजारा ने आगे कहा कि, 'मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्दी यह सीख जाएंगे, क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रहे हैं. मुकाबलों के बीच का समय बहुत अच्छा नहीं था, इसलिए सिर्फ एक मैच के आधार पर उन्हें बहुत ज्यादा आंका नहीं जा सकता. यह उनके लिए बस एक खराब दिन था, लेकिन दूसरे टी20 में वह शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहेंगे'.

भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड 

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

ये भी पढ़ें : अजीत अगरकर के जाते ही होगी 3 सीनियर खिलाड़ियों की वापसी, अगले हफ्ते होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान

Continue reading on the app

IPL vs PSL: फिर वही तारीख! लगातार तीसरे साल आईपीएल से टकराएगा पीएसएल, क्या PCB को होगा बड़ा नुकसान?

IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग का 12वां सीजन एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग से टकराने वाला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के 12वें सीजन की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. PCB द्वारा घोषित विंडो के मुताबिक, PSL 2027 का आयोजन 18 मार्च से 2 मई के बीच किया जाएगा. तारीखों के इस ऐलान के साथ ही यह साफ हो गया है कि यह लगातार तीसरा साल होगा, जब पीएसएल का शेड्यूल सीधे तौर पर दुनिया की सबसे अमीर लीग इंडियन प्रीमियर लीग से टकराएगा.

लगातार तीसरे साल क्यों टकरा रही हैं दोनों लीग?

साल 2016 में अपनी शुरुआत से लेकर 2024 तक पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन हमेशा फरवरी और मार्च के महीने में किया जाता रहा था. लेकिन पिछले दो सालों में ICC के बड़े टूर्नामेंट्स के कारण इसके शेड्यूल में भारी बदलाव करना पड़ा. साल 2025 में पाकिस्तान द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी और 2026 में भारत-श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के चलते पीसीबी को PSL के लिए अपनी विंडो अप्रैल-मई की तरफ शिफ्ट करनी पड़ी थी. अब साल 2027 में भी पीसीबी अपनी पुरानी फरवरी-मार्च वाली विंडो में वापस नहीं लौट पाया है.

जनवरी-फरवरी विंडो पर क्यों नहीं बनी बात?

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग के टीवी और डिजिटल राइट्स संभालने वाली कंपनी 'वली टेक्नोलॉजीज' और कुछ टीमें मार्च से मई के बीच मैच कराने के फैसले से खुश नहीं थीं. उनका कहना था कि रमजान के पवित्र महीने में कंपनियां अपना ज्यादातर विज्ञापन बजट खर्च कर देती हैं, जिससे बाद में ब्रॉडकास्टर्स (मैच दिखाने वाले चैनलों) को बहुत कम कमाई होती है. इस नुकसान से बचने के लिए बोर्ड की मीटिंग में जनवरी-फरवरी में टूर्नामेंट कराने की बात भी हुई थी, लेकिन खराब मौसम और तैयारियों की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया.

दरअसल, पीएसएल के चार मुख्य मैदानों में से तीन (लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी) पंजाब प्रांत में हैं, जहां जनवरी-फरवरी के दौरान कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मैच कराना लगभग नामुमकिन होता है. जब मीटिंग में तारीखों को लेकर बात नहीं बनी, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी 8 टीमों से ईमेल के जरिए वोटिंग कराई. इस वोटिंग में ज्यादातर टीमों ने मार्च से मई के बीच ही टूर्नामेंट कराने का समर्थन किया, क्योंकि वे मौसम की वजह से मैच रद्द होने का जोखिम नहीं उठाना चाहती थीं.

आईपीएल से टक्कर होने पर PCB को होगा नुकसान ?

भले ही बीसीसीआई ने IPL 2027 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन आईपीएल का मार्च के आखिरी हफ्ते से मई के अंत तक चलना तय रहता है. ऐसे में दोनों लीग्स का एक ही समय पर होना पीएसएल के लिए बड़ी चुनौती होगा. आईपीएल के चलते दुनिया के टॉप विदेशी खिलाड़ी भारत में खेलते नजर आते हैं, जिससे पीएसएल को बड़े स्टार खिलाड़ियों की कमी और व्यूअरशिप (TRP) के मामले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2027 से पहले बिखरा पंजाब किंग्स का सपोर्ट स्टाफ, रिकी पोंटिंग को है इन 3 बड़े कोचों की तलाश

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने बताया रांची के रण के लिए कितनी तैयार है श्रेयस अय्यर की सेना?

भारतीय क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों के चयन, गेंदबाजों के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों के बारे में है। इसमें बताया गया है कि नए शहर में मुकाबला है और टीम में प्रतिस्पर्धा है। गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई, खासकर जब किसी गेंदबाज को ज्यादा रन पड़ते हैं तो टीम मैनेजमेंट और कोच किस तरह से उनका मनोबल बढ़ाते हैं और तकनीकी सलाह देते हैं। टीम चयन को लेकर कहा गया कि सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, खासकर युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। Thu, 8 Oct 2026 18:27:27 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: राम का सहारा मंदिर से किनारा ! | #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:31:26+00:00

Ravi Kishan on Nana Patekar's Death : नाना को याद कर रवि किशन ने दुख साझा किया Nana Patekar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers