Aaj Ka Panchang 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर को चौदस का श्राद्ध, जानें पंचांग में राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 9 October 2026: आज यानी 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज चतुर्दशी तिथि शुक्रवार को रात 9 बजकर 36 मिनट तक रहने वाली है. आज के दिन चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा. साथ ही आज नक्षत्रों की बात की जाए तो रात 9 बजकर 20 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय.
पढ़ें आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 9 October 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 09 अक्टूबर 2026
- वार- शुक्रवार
- तिथि - आश्विनी कृष्ण चतुर्दशी तिथि रात 09 बजकर 36 मिनट तक उसके बाद अमावस्या तिथि होगी.
- नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात 09 बजकर 19 मिनट तक उसके बाद हस्त नक्षत्र होगा.
- योग- ब्रह्म योग और इंद्र योग
- करण- विष्टि, शकुनि और चतुष्पद करण
- दिशा शूल- दक्षिण दिशा
- दिशा शूल उपाय- दही या जीरा खाकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में कौन सबसे शक्तिशाली? जानें शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक की पूरी कहानी
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:19 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 09 अक्टूबर सुबह 04:55 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 09 अक्टूबर को शाम 05:11 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:49 मिनट से सुबह 05:37 मिनट तक
अमृत काल- दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:43 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक
यम गण्डक- दोपहर 03:08 मिनट से शाम 04:35 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 07:52 मिनट से सुबह 09:19 बजे तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:44 बजे से सुबह 09:31 बजे तक और दोपहर 12:37 मिनट से दोपहर 01:23 मिनट तक
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार माता रानी चमकाएंगी 3 राशियों की किस्मत, जानें
Heart Attack vs Stroke vs Cardiac Arrest: हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट में क्या अंतर है? शरीर का कौन सा अंग सबसे पहले खतरे का संकेत देता है
Nana Patekar Death Cause: Heart Attack vs Stroke vs Cardiac Arrest: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया. हार्ट अटैक तो आप अक्सर सुनते होंगे लेकिन कार्डिएक अरेस्ट पर कभी-कभी ही सुना जाता है. ऐसे में हमने फोर्टिस अस्पताल, नई दिल्ली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रिंसपल डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी से जानना चाहा कि आखिर कार्डिएक अरेस्ट और हार्ट अटैक में अंतर क्या होता है. इसी के साथ एक और टर्म आता है स्ट्रोक. स्ट्रोक भी इसी से जुड़ा हुआ है. तो आइए जानते हैं कि कार्डिएक अरेस्ट, हार्ट अटैक और स्ट्रोक में क्या अंतर है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










