अजीत अगरकर के जाते ही होगी 3 सीनियर खिलाड़ियों की वापसी, अगले हफ्ते होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान
IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने से न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत करने वाली है. इस दौरे पर इंडियन क्रिकेट टीम को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले 5 टी20 मुकाबले खेलने है. इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 5 वनडे मैच खेलेंगी. इस दौरे पर भारत को 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं. ये पहला दौरा होगा, जब अजीत अगरकर के बगैर टीम इंडिया का चयन किया जा रहा है. इससे पहले अजीत अगरकर की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होता था. तो कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता था.
अब जब अगरकर का समय खत्म हो गया है और वो टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर नहीं है तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में तीन सीनियर खिलाड़ियों की वापस होना लगभग तय है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे प्रज्ञान ओझा ने कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने अजीत अगरकर के जाने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड दौरे लिए टी20 टीम में एक ऐसे सीनियर खिलाड़ी की वापसी कराई दी है, जिसका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था.
3 सीनियर खिलाड़ियों की मिल सकता है वनडे टीम में मौका
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के 36 वर्षीय दाएं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं. उनको साल 2022 के बाद अब टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई है. अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान होना बाकी है. टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते हो सकता है. इस टीम का चयन भी प्रज्ञान ओझा की लीडरशिप में होगा. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि, वनडे स्क्वाड में भी 3 ऐसे सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जिनका क्रिकेट करियर भी लगभग खत्म मना जा रहा है.
Big breakthrough, courtesy of a good effort in the field |/
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
Virat Kohli and Naman Dhir combine for the runout ????????
Updates ▶️ https://t.co/PhSJSbvW7C#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli pic.twitter.com/bzqngkO9v3
मोहम्मद शमी की हो सकती है वनडे में वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में तीन सीनियर खिलाड़ी की वापसी हो सकती है. इसमें सबसे पहले नाम मोहम्मद शमी का है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बॉल से धमाल मचाने के बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 24 विकेट लिए थे, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के 7 विकेट भी सामिल हैं. शमी ने भारत के लिए 108 वनडे मैचों की 107 पारियों में कुल 206 विकेट हासिल की हैं. उनके नाम 6 फाइव विकेट हॉल और 10 चार विकेट हॉल भी शामिल हैं.
भुवनेश्वर कुमार को भी मिल सकता है वनडे में मौका
इस लिस्ट में दूसरा नाम भुवनेश्वर कुमार का है. भुवी की टी20 क्रिकेट टीम में वापसी हो चुकी है. अब उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिल सकती है. भुवी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मद्देनजर टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की परिस्थितियों में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए 121 वनडे मैचों की 120 पारियों में कुल 141 विकेट हासिल किए हैं.
अक्षर पटेल की भी होगी वनडे में वापसी
भारत के लिए अक्षर पटेल भी वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं. वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हिसाब से टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे. अक्षर बॉल और बल्ले के साथ-साथ फील्डिंग से भी टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं. उनको लगाता टी20 क्रिकेट टीम में मौका दिया जाता है. वहीं उनके जैसे यानी की लाइक टू लाइक प्लेयर रविंद्र जडेजा वनडे टीम का हिस्सा होते हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज में भी खेले थे. अब अक्षर को प्रज्ञान ओझा की लीडरशिप वाली चयन समित वनडे में भी जगह दे सकती है. अक्षर पटेल ने 75 मैचों की 52 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 918 रन बनाए हैं. वहीं इतने ही मैचों में उन्होंने 80 विकेट भी हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें : कुसल मेंडिस बने श्रीलंका के नए टेस्ट कप्तान, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक इस कारण छोड़ दी कैप्टेंसी
IPL 2027 से पहले बिखरा पंजाब किंग्स का सपोर्ट स्टाफ, रिकी पोंटिंग को है इन 3 बड़े कोचों की तलाश
IPL 2027: आईपीएल 2027 के ऑक्शन और नए सीजन से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के तेज गेंदबाजी कोच, स्पिन गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच के पद अब खाली हो चुके हैं. इसका मतलब है कि पंजाब किंग्स को अब इन तीनों पदों के लिए नए कोचों की तलाश है. टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के सामने अब दिसंबर में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी से पहले अपना नया सपोर्ट स्टाफ तैयार करने की बड़ी चुनौती है.
2 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने अचानक छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई कोचों ने कुछ समय पहले ही टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले के बारे में बता दिया था. खबर है कि ये दोनों दिग्गज अब ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग (BBL) में मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. जेम्स होप्स को क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट का हेड कोच बनाया गया है. जबकि ब्रैड हैडिन ने न्यू साउथ वेल्स टीम की कमान संभाली है.
Fast Bowling Coach - ⏳
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 8, 2026
Spin Bowling Coach - ⏳
Fielding Coach - ⏳
Three spots to fill in for Punjab Kings for IPL 2027. [Cricinfo] pic.twitter.com/XRALNJvTpc
स्पिन बॉलिंग कोच का पद भी पड़ा है खाली
जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन के जाने से ठीक पहले, पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था. बहुतुले ने आईपीएल 2026 सीजन के खत्म होते ही अपना पद छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.
बहुतुले के जाने के बाद से ही पंजाब टीम में स्पिन कोच की जगह खाली पड़ी थी. अब बैक-टू-बैक होप्स और हैडिन के भी इस्तीफा देने के बाद पंजाब किंग्स का बैकस्टेज यानी सपोर्ट स्टाफ पूरी तरह बिखर चुका है. इसका सीधा मतलब यह है कि पंजाब किंग्स के पास इस समय न तो तेज गेंदबाजी का कोच है, न स्पिन का और न ही फील्डिंग का कोच है. ऑक्शन से ठीक पहले पूरी कोचिंग यूनिट का इस तरह साफ हो जाना टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. अब मैनेजमेंट को बिल्कुल जीरो से अपनी नई कोर टीम तैयार करनी होगी.
Thank you for the wisdom, the passion and the memories in the den. ???????? pic.twitter.com/GUQ4hpZQDP
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) October 8, 2026
रिकी पोंटिंग के सामने नई टीम खड़ी करने की अग्निपरीक्षा
अब पंजाब किंग्स के पूरे सपोर्ट स्टाफ में सिर्फ हेड कोच रिकी पोंटिंग ही बचे हैं. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत तो बहुत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में किस्मत ने करवट बदली. टीम लगातार 6 मैच हार गई और इसी वजह से प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर फैंस को निराश कर बैठी. उस सीजन में पंजाब की लचर फील्डिंग और बेअसर गेंदबाजी ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई थी, जिसने जीते-जिताए मैच उनके हाथों से छीन लिए.
अब जब गेंदबाजी और फील्डिंग के पुराने कोच जा चुके हैं, तो पोंटिंग के सामने बिल्कुल नए सिरे से टीम की किस्मत बदलने की चुनौती है. दिसंबर 2026 के बीच में होने वाले ऑक्शन से पहले, पोंटिंग हर हाल में इन तीन बड़े पदों (तेज गेंदबाजी, स्पिन और फील्डिंग) पर दुनिया के सबसे धाकड़ और अनुभवी कोचों को टीम के साथ जोड़ना चाहेंगे. उनका मकसद एक ऐसा नया और मजबूत कोचिंग स्टाफ तैयार करना है, जो खिलाड़ियों की कमियों को दूर कर सके और पंजाब किंग्स को आईपीएल 2027 में पहली बार चमचमाती ट्रॉफी जिताने का सपना पूरा कर सके.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली बिहार की रणजी टीम में जगह? जानिए क्या है असली वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









