छत्तीसगढ़: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की, 67.38 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को दुर्ग जिले से महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तीकरण हमारी सरकार का संकल्प है। नवरात्रि के पावन पर्व से पहले आज प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के रूप में 632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। योजना प्रारंभ से अब तक 20,708 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में पहुंच चुकी है। यह राशि माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती दे रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू है। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 हितग्राहियों के द्वारा आवेदन किया गया था, जिनमें से पात्रता रखने वाले 70 लाख 09 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को प्रथम बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सहायता राशि का अंतरण किया गया था। महतारी वंदन योजना में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में सीधे भेज दी जाती है।
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में माताओं-बहनों के सशक्तिकरण का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। 67.38 लाख+ माताओं-बहनों के खातों में DBT के माध्यम से ₹632.40 करोड़+ की राशि अंतरित की गई। योजना के तहत अब तक ₹20,708.11 करोड़+ की राशि का अंतरण हो चुका है।
हर माह मिल रहा संबल, हर बहन हो रही सशक्त।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…
https://t.co/jAAC8LwTel#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #महतारी_वंदन_योजना #MahtariVandanYojana #SashaktChhattisgarh #ViksitChhattisgarh
@MinistryWCD @ChhattisgarhCMO @vishnudsai @WCDCgGov
— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) October 8, 2026
मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तीकरण हमारी सरकार का संकल्प है।
नवरात्रि के पावन पर्व से पहले आज प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के रूप में ₹632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। योजना के माध्यम से अब तक ₹20,708 करोड़ से अधिक की राशि मेरी बहनों के खातों में पहुँच चुकी है।
यह राशि माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती दे रही है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 8, 2026
रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान B, 2027 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल ने विकेट के पीछे थामा दस्ताना
yashasvi started wicket keeping: यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18









