अजित पवार को श्रद्धांजलि... बारामती में शोकसभा के लिए 'सहयोग बंगले' पर एकजुट होगा पूरा पवार परिवार
दिवंगत अजित पवार अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में 'सहयोग बंगले' पर शोकसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरा पवार परिवार शामिल होगा.
17 लोगों का DNA टेस्ट, उनमें पिता ही रेपिस्ट निकला:मुंबई में मूक-बधिर युवती से रेप मामले में खुलासा; पांच महीने की प्रेग्नेंट थी
मुंबई के कफ परेड इलाके में एक 20 साल की मूक-बधिर युवती से रेप मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। युवती के आसपास रहने वाले जिन 17 लोगों के DNA सैंपल लिए गए थे, उनमें उसके पिता का ही DNA मैच हुआ है। यह मामला सितंबर 2025 में सामने आया था, जब युवती ने अपनी दादी से पेट दर्द की शिकायत की थी। इशारों के जरिए उसने पेट में अजीब हरकत महसूस होने की बात बताई। इसके बाद उसे मुंबई के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है। मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुआ था रेप अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का अबॉर्शन करा दिया गया था। हालांकि, उसके भ्रूण का DNA सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। 27 जनवरी को फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आई। इसमें पिता के DNA और भ्रूण से लिए गए सैंपल के बीच मिलान की पुष्टि हुई। इसके बाद 3 फरवरी को पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि रेप की घटनाएं मार्च से सितंबर 2025 के बीच हुईं। पिता ने FIR दर्ज कराने से इनकार किया था मामले में 22 सितंबर 2025 को औपचारिक केस दर्ज किया गया था। शुरुआत में युवती के बोल और सुन न पाने की वजह से बयान दर्ज करने में दिक्कत आई। पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह के यौन शोषण से इनकार किया था। हालांकि, पिता अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने FIR दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया। काउंसलिंग के बाद युवती ने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, वह पिता या किसी अन्य आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। तस्वीरों के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तारी हुई थी पुलिस ने उसे कई लोगों की तस्वीरें दिखाईं। फिर उसके हावभाव के आधार पर एक 16 साल के लड़के और एक 32 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान कुल 17 संदिग्धों के DNA और बल्ड सैंपल लिए गए। इनमें पीड़ित का पिता, परिवार के सदस्य और पड़ोसी शामिल थे, जो पीड़ित से अक्सर मिलते थे। अब DNA रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस यह जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV





















