Responsive Scrollable Menu

वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा खत्म हुई:भूपेंद्र पटेल और शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए; पीएम के जनसेवा में 25 साल होने पर शुरू हुई थी

पीएम मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को वडनगर में ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकली इस यात्रा के समापन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया और बाइकर्स का सम्मान किया। भूपेंद्र पटेल ने कहा- सत्ता को सेवा का साधन माना मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा- 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने सत्ता को पद नहीं बल्कि सेवा का साधन माना। मोदी सरकार की नीतियों से देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत दुनिया की टॉप-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। शिवराज बोले- एक ऐतिहासिक उपलब्धि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिना एक भी दिन रुके लगातार 25 वर्षों तक गरीबों और देश के लिए काम करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सच्चा युवा वही है जिसके दिल में देशभक्ति और पैरों में गति हो। शुभेंदु अधिकारी ने कहा- देश को नई ताकत दी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वडनगर की पावन भूमि ने देश को एक सशक्त जननायक दिया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा यात्रा ने पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण को जोड़कर देश की सामाजिक समरसता और अखंडता को नई ताकत दी है। 10 राज्यों से गुजरी यात्रा 500 बाइकर्स और सेवा यात्रियों ने 10 राज्यों के सैकड़ों गांवों व शहरों में घूमकर स्वच्छता, पौधरोपण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक कार्य किए। यात्रा के दौरान वडनगर के शर्मिष्ठा तालाब का जल काशी विश्वनाथ पहुंचाया गया, जबकि वाराणसी से लाए गए पवित्र जल से वडनगर के ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया।

Continue reading on the app

कौन होगा भुवनेश्वर कुमार का रिप्लेसमेंट, तेज गेंदबाज के सेलेक्शन ने बदला समीकरण, बनाए गए थे कप्तान, जाना था हांगकांग

shami can replace bhuvi: हांगकांग में सिक्स ए साइड टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और उसके कुछ दिनों बाद ही सेलेक्शन कमेटी ने उनको न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 के लिए टीम में रख लिया. अब सवाल ये है कि कौन लेगा अनुभवी गेंदबाज की जगह. क्रिकेट जानकारों की मानें तो शमी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है बस कप्तानी उनको नहीं मिलेगी.

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान का असली बॉस कौन? ट्रंप भी हैरान! | Iran News Today | Trump News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:00:04+00:00

Saudi Arabia Breaking News: सऊदी के एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला! मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers