Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर सवार माता रानी चमकाएंगी 3 राशियों की किस्मत, जानें

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाली तिथि से नवरात्रि का प्रारंभ होता है और दशमी के दिन समाप्त होता है. ज्योतिष शास्त्र और पंचांग की गणना के मुताबिक, इस साल दुर्गा मां का आगमन हाथी पर होने वाला है. देवी भागवत पुराण के मुताबिक, माता का वाहन यह तय करता है कि आने वाले समय देश और दुनिया के साथ राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. चलिए जानते हैं नवरात्रि के साथ कौन सी राशियों का भी लाभ होने वाला है.

हाथी की सवारी होगी बेहद शुभ

माता रानी का हाथी पर सवार होकर आना अत्यंत शुभ और मंगलकारी होता है. हाथी को सुख, ऐश्वर्य और अच्छी बारिश से अच्छी फसल का प्रतीक माना जाता है. इसके प्रभाव से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तों को ऐश्वर्य व धन-धान्य की प्राप्ति होती है. इस शारदीय नवरात्रि कुछ खास राशियों के जीवन में दुर्गा मां की विशेष कृपा बरसती रहती है. आइए जानते हैं कि इस बार नवरात्रि में किन 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026: मां दुर्गा के 9 रूपों में कौन सबसे शक्तिशाली? जानें शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक की पूरी कहानी

इन 3 राशियों को होगा लाभ

1.वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए शारदीय नवरात्र का यह पूरा समय बेहद शानदार और उन्नतिशील रहने वाला है. आप लोगों के बड़े लंबे समय से अटके हुए और रुके हुए कार्यों से माता रानी की कृपा से तेजी से पूरी होगी. इन लोगों के लिए धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलने वाले हैं. आर्थिक स्थिति में भी जबरदस्त मजबूती आएगी. छात्रों को उनकी मेहनत पूरा फल मिलेगा. इसके अलावा, जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम, मिठास और आपसी सामंजस्य और अधिक गहरा होगा. इन लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी.

2.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले जातकों को भी शारदीय नवरात्रि की शुरुआअत से लाभ होने वाला है. इन लोगों के लिए जीवन में नए अवसरों की सौगात आएगी. इन लोगों को करियर और कारोबार में बड़ा और सकारात्मक लाभ देखने को मिलेगा. इन लोगों को नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. पहले किए गए पुराने निवेश से आपको तगड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे बैंक बैलेंस में इजाफा होगा. शिक्षा से जुड़े लोगों को खास उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं.

3.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए दुर्गा मां का आगमन अनुकूल साबित होने वाला है. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी भी नए और बड़े प्रोजेक्ट से तगड़ा लाभ मिलेगा. नौकरी या कारोबार के सिलसिले में इन लोगों को विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. लव पार्टनर और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं. हालांकि, इस दौरान सलाह दी जाती है कि बिना सोचे-समझे किसी भी आर्थिक निर्णय लेने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक दिखते हैं नवरात्रि के अलग रंग, जानें देशभर की अनोखी परंपराएं 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

चार पहले भारत के खिलाफ खेला आखिरी मैच, अब उसी टीम के दौरे से पहले मिली गुडन्यूज

BJ Watling New Battibg coach New Zealand: बीजे वाटलिंग की नियुक्ति की घोषणा भले ही भारत दौरे से पहले हुई है, लेकिन जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20, वनडे या टेस्ट सीरीज खेलेगी तब बल्लेबाजी कोच ल्यूक रॉन्ची ही होंगे. भारत का दौरा खत्म होने के बाद वाटलिंग का कार्यकाल शुरू होगा क्योंकि मौजूदा बैटिंग कोच ल्यूक रॉन्ची का कार्यकाल दूसरे टेस्ट के लिए निर्धारित आखिरी दिन 1 दिसंबर को समाप्त होगा.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: यमन की जंग में कूदे तुर्की-पाकिस्तान ! | Yemen War Breaking News | Turkey #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:30:38+00:00

Saudi Arabia Breaking News: सऊदी के एयरपोर्ट पर हूतियों का हमला! मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers