Responsive Scrollable Menu

सोना आज ₹304 सस्ता ₹1.47 लाख हुआ:चांदी ₹2,821 गिरकर ₹1.68 लाख पर आई, जानें अपने शहरों में दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज 10 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 304 रुपए गिरकर 1,47,463 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले 9 अक्टूबर को यह 1,47,767 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 2,821 रुपए घटकर 2,18,045 रुपए पर आ गई है, जो बुधवार को 2,20,866 रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 1.68 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 28,658 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.68 लाख रुपए सस्ती हुई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मशीनों से रिश्ता बनाने वाले लोगों को लत से बचाने के लिए चीन ने बनाया सख़्त क़ानून

इस साल 15 जुलाई को यह नियंत्रण लोगों के निजी रिश्तों और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तक पहुंच गया. सवाल यह है कि इस तकनीक को नियंत्रित करने की दिशा में चीन ही सबसे आगे क्यों दिखाई दे रहा है?

Continue reading on the app

  Sports

दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, हेजलवुड ने बिगाड़ी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल में मेजबान

AUS vs SA 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की बदौलत पहली पारी में 390 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रिकॉर्ड साझेदारियों के दम पर कंगारू टीम ने संकट से उबरकर स्थिति मजबूत कर ली है. जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 363 रन पीछे है. Sat, 10 Oct 2026 22:33:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Episode 119: 'लिटमस टेस्ट' हुआ तो 'मोदी विरोधी' निराश हो गए ? | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:31:53+00:00

Mumbai Protest Today : CJP प्रोटेस्ट पर आदित्य ठाकरे क्या बोले ? #cjpprotest #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T18:35:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers