Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20: कनिका मान और लव गिल के बीच हुई भयंकर लड़ाई, घर के राशन को लेकर फूटा गुस्सा

Bigg Boss 20 Update: जैसे-जैसे बिग बॉस 20 शो आगे बढ़ते जा रहा है, वैसे-वैसे ये और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग हो रहा है. कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं और हर कोई अपनी बात को ऊपर रखने की कोशिश करता है. अब शो में कनिका मान (Kanika Mann) का गुस्सा फूटने वाला है और लव गिल (Love Gill) के साथ उनकी भयंकर लड़ाई होने वाली है. तो चलिए जानते हैं, शो में आगे क्या ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

बिग बॉस 20 का घर बना न्यूज रूम

बिग बॉस 20  के लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान ने न्यूज को लेकर एक टास्क किया. जिसमें घरवालों के बीच डिबेट होनी थी. काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर लव और कनिका जीतते है. फिर अमन गांधी के मुद्दे पर अरिश्फा और उदिति कैप्टेंसी के दावेदार बनते हैं और लास्ट में माही पर डिबेट करने पर स्काउट और यंग जीतते हैं. इस टास्क के बाद आसिफ के साथ लव, कनिका, अरिश्फा, उदिति, स्काउट और यंग कैप्टेंसी के लिए दावेदार बन जाते हैं.

लव गिल ने कुर्बान किया सारा राशन

वहीं, अब बिग बॉस 20 का जो प्रोमो सामेन आया है, उसमें कैप्टेंसी के लिए एक टास्क होता है,जिससे घर का राशन भी जुड़ा है.  बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को राशन टास्क देते हैं और बताते हैं कि सामने अलमारी में लगे राशन में जो जो बचेगा, वो ही घर को मिलेगा. चोरी हुई राशन को काउंट नहीं किया जाएगा. इस टास्क में पहले चोरों की तरह यंग आगे बढ़ते हैं और राशन की 3-4 पैकेट उठाकर लेक आते हैं और फिर बारी आती हैं लव गिल की. लव गिल अलमारी में मौजूद राशन के सारे पैकेट चुन्नी में बांधकर स्टोर रूम में रख देती हैं. ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कुमार सानू की बेटी Shannon K की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, जानें क्या करती हैं?

लव की हरकत पर भड़के घरवाले

प्रोमो में आगे माही विज देखकर बोलती हैं- 'ओ भाई सब ले गई... सब ले गई. यार उसने सब खाली कर दिया.' गुल्लू भी अपना गुस्सा जाहिर करते हैं. लव के इस एक्ट को काजी तौकीर (Qazi Touqeer)  सेलफिश का टैग देते हैं. वहीं, कनिका भी भड़क जाती है. पहले तो कनिका लव गिल को समझाती हैं कि उसके ऐसा करने से घर का सारा राशन चला जाएगा. वो इस चीज को मजाक में न ले.'

लव और कनिका की हुई लड़ाई

इसके बाद लव गिल भी साफ कहती हैं- 'मैंने अपनी परफॉर्मेंस दी.' फिर कनिका उन्हें सेलफिश बोलती है. लव गिल इस बात पर भड़क जाती हैं कि सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें घर में मौजूद सभी के बारे में सोचने के लिए बोल रहे हैं. वो कहती है कि मैं सबके बारे में क्यों सोचूं. फिर कनिका भी गुस्से में कहती हैं- मेरे सामने चै-चै मत कर, चल. फिर इसके बाद जब लव चुप नहीं होती तो कनिका चिल्लाकर उन्हें चुप रहने के लिए बोलती हैं.

इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमनेट?

 बिग बॉस 20 में इस हफ्ते काजी तौकीर, माही विज, कनिका, लव, अरिश्फा, गुल्लू और मैरी कॉम इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. पिछले हफ्ते मैरी की एक लाइफ चले गई थी, ऐसे में हो सकता है कि वो इस हफ्ते घर से बेघर हो जाए. अब देखना होगा अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या धमाका देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकी को हुआ डेंगू, रातों-रात शो से आए बाहर? अब टीम ने बताई सच्चाई 

Continue reading on the app

जीएसटी परिषद ने सुधारों के अगले चरण के लिए दिल्ली में बैठक शुरू की

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक गुरुवार को शुरू हो गई है। बैठक में सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले जीएसटी सुधारों के अगले चरण पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मेघालय के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसके अलावा मणिपुर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष और सदस्य एवं वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जिन जीएसटी सुधारों पर विचार किया जा रहा है, उनमें रिफंड की प्रक्रिया को तेज करना, कंपनियों के लिए पंजीकरण को आसान बनाना और जीएसटी के तहत बड़ी संख्या में अपराधों को आपराधिक प्रावधानों से बाहर कर विश्वास आधारित प्रशासन लागू करना शामिल है।

प्रस्तावों में पांच प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। इनमें प्रक्रिया संबंधी सुधार, संरचनात्मक सुधार, कारोबार सुगमता, ई-कॉमर्स और सेवाओं का निर्यात शामिल हैं।

जीएसटी प्रणाली में प्रक्रिया संबंधी सुधारों के तहत रिफंड को 10 दिनों के भीतर स्वीकार करने का प्रस्ताव है। जरूरी जानकारी सीमा शुल्क और बैंकिंग प्रणालियों से स्वचालित तरीके से प्राप्त करने के बाद जोखिम जांच के आधार पर 90 प्रतिशत रिफंड जारी किया जाएगा। इसका उद्देश्य कारोबार करने में आसानी को और बढ़ावा देना है।

मुकदमेबाजी के मामलों में नोटिस, सुनवाई और आदेशों के लिए एक समान मानक तय करने और एक निर्धारित सीमा से कम के मामलों में नोटिस जारी न करने की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में भी सुधार का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किए गए सुधार सही तरीके से दर्ज हों, बदलावों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध रहे और संबंधित बदलाव खरीदार के लेजर में स्वतः दर्ज हो जाएं। इसे ‘इनवॉइस मैचिंग’ कहा जाता है, जिसके तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट को रिकॉर्ड दर्ज किए जाने के चरण में ही सत्यापित किया जा सकेगा। इससे बड़ी संख्या में मिसमैच नोटिस जारी करने की जरूरत खत्म होगी।

वहीं, 61 प्रतिशत करदाताओं को पहले से ही बिना अधिकारी की मंजूरी के तीन कार्यदिवस के भीतर जीएसटी पंजीकरण मिल रहा है। बाकी करदाताओं के लिए भी प्रक्रिया को इस तरह सुव्यवस्थित किया जा रहा है कि अनावश्यक सवालों और पंजीकरण खारिज होने से बचा जा सके।

व्यवसाय बंद करने की प्रक्रिया को भी व्यवसाय शुरू करने जितना ही आसान बनाने का प्रस्ताव है। प्रक्रियागत चूक के कारण निलंबित पंजीकरण को, चूक को ठीक किए जाने के बाद, अधिकारी के हस्तक्षेप के बिना स्वतः बहाल करने की व्यवस्था की जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि इन सुधारों का मूल उद्देश्य यह है कि जो काम डेटा के आधार पर किया जा सकता है, उसे प्रणाली स्वयं करे। अधिकारियों को केवल उन मामलों तक सीमित रखा जाए, जहां मानवीय विवेक और निर्णय की आवश्यकता हो।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

गोल्ड जीता तो बताया ‘बेटी’, मगर इनाम की लिस्ट से हटा नाम, स्टार खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी

भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपने खिताब को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता. इस सफलता के बाद से ही अलग-अलग खिलाड़ियों को उनकी प्रदेश सरकार इनाम दे रही है. Thu, 08 Oct 2026 16:15:29 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi के Lunch पर अखिलेश यादव को न्योता नहीं मिलने पर BJP का तंज | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T10:43:35+00:00

पुराने वीडियो में दिखी अजित पवार-नाना पाटेकर की दोस्ती | Nana Patekar Death | Bollywood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T10:46:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers