JNVST Admission: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
JNVST Admission: अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में करवाना चाहते हैं। तो आपके पास कक्षा 6 में दाखिला करवाने के लिए आज यानी 31 जुलाई तक आखिरी मौका है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए फॉर्म केवल 31 जुलाई तक ही स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अगर आपने अभी तक JNVST Class 6 Admission के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपको सलाह दी जाती है कि बगैर देरी करते हुए JNVST 2027 के लिए तुरंत आवेदन कर लें।
कैसे करें घर बैठे स्वयं आवेदन
जेएनवीएसटी परीक्षा में आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। आपकी सहायता के लिए यहां फॉर्म भरने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दरज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन करते समय इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगा, जो इस प्रकार है।
- छात्र या छात्रा का हस्ताक्षर
- अभिभावक के हस्ताक्षर
- स्टूडेंट की फोटो
- आधार कार्ड
- स्कूल प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र आदि
JNVST 2027 कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन निर्धारित एग्जाम सेंटर में 28 नवंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा में छात्रों से ईवीएस, अंकगणित और भाषा विषय से 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे।
ICAI CA Final November 2026: सीए फाइनल परीक्षा के लिए फिर खुली आवेदन विंडो, 1 अगस्त से करें अप्लाई
ICAI CA Final 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Final November 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू करने का फैसला किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब 1 अगस्त 2026 से 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई थी, जबकि लेट फीस के साथ आवेदन 22 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अब ICAI ने अभ्यर्थियों को एक और अवसर दिया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
CA Final November 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी—
- CA Intermediate परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- ICAI के Final Course में पंजीकरण (Registration) कराया हो।
- निर्धारित आर्टिकलशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली हो या तय समय सीमा के भीतर पूरी होने वाली हो।
- Advanced ICITSS और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण पूरे किए हों।
- ICAI के SSP Portal पर रजिस्ट्रेशन और प्रोफाइल अपडेट हो।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं
- ICAI के ई-सर्विस पोर्टल पर जाएं।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- CA Final November 2026 Exam Form लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- सभी विवरण और दस्तावेजों की जांच करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी रसीद व प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







