Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार ने क्यों गंवाई शुरुआती बढ़त: डे हाई से 400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी फिसला

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ निवेशकों की मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने बाजार की रफ्तार थाम दी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स डे हाई से करीब 400 अंक तक फिसल गया, जबकि निफ्टी 24100 के स्तर को भी बनाए नहीं रख सका। हालांकि अंत में सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी हल्की गिरावट में बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77186.87 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 5.75 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 24072.75 पर बंद हुआ। बाजार में 1947 शेयरों में तेजी रही, जबकि 2119 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 194 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

मुनाफावसूली ने बिगाड़ा बाजार का मूड
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार की शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई। सेंसेक्स डे हाई से करीब 400 अंक लुढ़क गया। इस दौरान फाइनेंस और रियल एस्टेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में करीब 13 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के जून तिमाही के शुद्ध मुनाफे में 46 फीसदी की गिरावट के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक की रेटिंग घटा दी और लक्ष्य मूल्य में भी कटौती की।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, ऑटो, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में खरीदारी रही। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी सेक्टर दबाव में रहे। प्रेस्टिज एस्टेट्स, फीनिक्स मिल्स, डीएलएफ, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और ओबेरॉय रियल्टी जैसे रियल एस्टेट शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

कमजोर वैश्विक संकेतों का असर
एशियाई बाजारों में भी दबाव का माहौल रहा। अमेरिकी चिप कंपनियों में आई बिकवाली का असर एशिया के टेक शेयरों पर भी पड़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.7 फीसदी तक टूट गया। एसके हाइनिक्स के शेयर 11 फीसदी और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 7 फीसदी लुढ़क गए।

दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने साढ़े तीन साल बाद पहली बार ब्याज दर 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 2.75 फीसदी कर दी। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 3 फीसदी कमजोर खुला। एडवांटेस्ट और सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयरों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत कमजोर रही।

तकनीकी स्तर पर क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी को आगे तेजी के लिए 24200-24260 के ऊपर मजबूती से टिकना होगा। अगर निफ्टी 24200 के ऊपर निकलता है तो यह 24300-24400 तक जा सकता। वहीं 24000 के नीचे फिसलने पर 23900 और 23800 तक गिरावट की आशंका रहेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026: तमिलनाडु 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026: तमिलनाडु बोर्ड के उन छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है, जिन्होंने जून-जुलाई 2026 में आयोजित हायर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा में हिस्सा लिया था। डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (DGE), तमिलनाडु ने कक्षा 12 सप्लीमेंट्री और कक्षा 11 एरियर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोविजनल सर्टिफिकेट (Statement of Marks) डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष 60,527 उम्मीदवारों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षाएं 26 जून से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं।

Tamil Nadu 12th Supplementary Result 2026 ऐसे करें चेक
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें

  • सबसे पहले DGE Tamil Nadu की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अब "Hr Sec First Year and Second Year Supplementary Exam, Jun/Jul 2026 – Result – Statement of Marks (Provisional इसके बाद Certificate) Download" विकल्प चुनें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

कोडाइकनाल परीक्षा केंद्र को लेकर महत्वपूर्ण सूचना
डीजीई ने स्पष्ट किया है कि कोडाइकनाल परीक्षा केंद्र केवल कोडाइकनाल नगर पालिका क्षेत्र के छात्रों के लिए निर्धारित था। इस केंद्र से जुड़े परिणाम डाउनलोड करने का शेड्यूल बाद में आधिकारिक वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसके अलावा, री-टोटलिंग (Re-totaling) और री-वैल्यूएशन (Revaluation) के लिए आवेदन की तिथियों की घोषणा भी अलग से की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी या कोहली नहीं... अजिंक्य रहाणे ने इस दिग्गज को बताया भारत का सबसे महान क्रिकेटर

Ajinkya Rahane picks all time great Indian: अजिंक्य रहाणे ने 'स्टिक टू क्रिकेट' इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर को भारत का 'ऑल टाइम ग्रेट' क्रिकेटर बताया है. 2011 से 2023 तक तीनों प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने कहा कि किसी एक को चुनना मुश्किल था, लेकिन सचिन का प्रभाव सबसे ऊपर है. 24 साल के करियर में 664 इंटरनेशनल मैच, 100 शतक और 2011 विश्व कप जीत दर्ज करने वाले 'मास्टर ब्लास्टर' को रहाणे ने हर पीढ़ी के लिए सबसे महान बताया. Thu, 6 Aug 2026 23:26:13 +0530

  Videos
See all

One District One Cuisine Scheme: कन्नौज का गट्टा और खोवा पेड़ा अब पूरी दुनिया में मचाएगा धमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T18:45:31+00:00

Abdul El-Sayed: Is this Democratic left-winger the answer to Trump's Maga? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T19:00:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers