उत्तराखंड के 2 लाख से ज्यादा डेयरी किसानों को आधुनिक तकनीक से मिलेगा लाभ, सरकार ने तैयार की कार्ययोजना
Uttarakhand News: उत्तराखंड में छोटे और सीमांत डेयरी किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. सरकार की ओर से तैयार की जा रही इस विशेष कार्ययोजना के तहत प्रदेश के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों तक आधुनिक तकनीक, बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं और बाजार से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके जरिए डेयरी किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अपने दूध के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा.
राज्य सरकार की इस पहल का मुख्य फोकस पशुपालन से जुड़े छोटे किसानों को जरूरी संसाधन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है. इसके तहत बेहतर नस्ल और प्रजनन व्यवस्था, पशु पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और दूध के संग्रहण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में सुधार होने से पशुओं की उत्पादकता बढ़ेगी और इसका सीधा लाभ किसानों की आय पर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, सीएम धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना
आधुनिक तकनीक से सुधरेगा पशुपालन
कार्यक्रम के तहत पशुओं के बेहतर प्रजनन के लिए कृत्रिम गर्भाधान (AI) और भ्रूण प्रत्यारोपण (ET) जैसी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे बेहतर नस्ल के पशुओं की संख्या बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन में सुधार की दिशा में काम किया जाएगा. किसानों को इन तकनीकों का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए कम लागत वाली कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को भी बढ़ावा देने की योजना है.
इसके अलावा पशुओं के गर्भधारण की जांच के लिए किट और पशु स्वास्थ्य से जुड़ी एडवाइजरी जैसी तकनीकी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका उद्देश्य किसानों को पशुओं की बीमारी, प्रजनन और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध कराना है. तकनीक के इस्तेमाल से पशुपालकों के लिए सेवाओं को ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा.
पशु आहार और स्वास्थ्य पर भी फोकस
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में पशु आहार और पोषण की अहम भूमिका होती है. इसे देखते हुए योजना के तहत संतुलित पशु आहार तैयार करने और मिनी फीड मिलों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर गुणवत्ता वाला पशु आहार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. साथ ही पशु स्वास्थ्य सेवाओं तक किसानों की पहुंच बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा. स्वस्थ पशुओं से बेहतर दुग्ध उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी सलाह को किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत की जाएगी.
बाजार से सीधे जुड़ेंगे डेयरी किसान
सरकार की इस पहल में सिर्फ उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहने, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत आंचल की सहकारी समितियों, दूध संग्रहण और प्रसंस्करण नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा. इससे किसानों को अपने उत्पाद के लिए बेहतर बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा. कार्ययोजना में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दुग्ध उत्पादकों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा. बाजार व्यवस्था मजबूत होने से स्थानीय स्तर पर उत्पादित दूध और उससे जुड़े उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सकेगा.
2 लाख से ज्यादा किसानों तक पहुंचेगा कार्यक्रम
राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है. खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को इसके दायरे में लाने पर जोर रहेगा. बेहतर प्रजनन, पोषण, पशु स्वास्थ्य और बाजार की सुविधाओं को एक साथ मजबूत करने से डेयरी क्षेत्र को अधिक व्यवस्थित और टिकाऊ बनाने की कोशिश की जाएगी.
इस पूरी कार्ययोजना को शासन स्तर पर तैयार किया जा चुका है. इसी सप्ताह सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक भी हुई. कार्यक्रम को लागू करने में गेट्स फाउंडेशन की ओर से वित्तीय सहयोग और जीडीआई पार्टनर्स की ओर से परामर्शी सहयोग दिया जाएगा. बैठक में निदेशक पशुपालन डॉ. उदय शंकर, निदेशक डेयरी विकास इला गिरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पशुधन विकास बोर्ड डॉ. राकेश सिंह नेगी, गेट्स फाउंडेशन की प्रतिनिधि निधि जैन और प्रियंका काकड़ू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां- CM धामी
सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक... नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, समर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Nana Patekar Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है. 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई है. मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया था. सुबह 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट के गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रवि शास्त्री सहित तमाम क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें भावपूर्व श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि
I remember Nana Patekar as a very straightforward and grounded person. His work had that same honesty to it. Whether it was in Marathi or Hindi, he always brought something very real to the characters he played.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) October 8, 2026
Very sad to hear about his passing.
My condolences to his family…
सचिन तेंदुलकर ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि के लिए पोस्ट करते हुए लिखा- "मुझे नाना पाटेकर एक बहुत ही सीधे-सादे और जमीन से जुड़े इंसान के तौर पर याद हैं. उनके काम में भी वही ईमानदारी झलकती थी. चाहे मराठी हो या हिंदी, उन्होंने जिन भी किरदारों को निभाया, उनमें हमेशा एक सच्चाई और असलियत दिखाई. उनके गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."
विराट कोहली ने किया पोस्ट
A true legend of Indian cinema. His work and legacy will live on for generations. Rest in peace, Nana Patekar ji. Om Shanti. ????
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2026
विराट कोहली ने लिखा- "भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज. उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति."
रवि शास्त्री ने दी श्रद्धांजलि
Shocked and saddened to hear the news about Nana Patekar. A powerhouse of talent. Raw intensity, unmatched dialogue delivery and a screen presence that was simply in a league of its own. One of Indian cinema's true originals. An artist in the truest sense. Om Shanti. ????
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) October 8, 2026
रवि शास्त्री ने श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा- "नाना पाटेकर के बारे में खबर सुनकर हैरानी और दुख हुआ. वे बेहद टैलेंटेड थे. उनमें एक अलग ही तरह की स्पीड और बेमिसाल डायलॉग डिलीवरी थी, और स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी का तो कोई जवाब ही नहीं था. वे भारतीय सिनेमा के सच्चे और अनोखे कलाकारों में से एक थे. असल मायनों में एक सच्चे कलाकार. ओम शांति."
शिखर धवन ने किया पोस्ट
Indian cinema has lost a truly special talent today. Nana Patekar saab, your work will continue to inspire generations. Om Shanti. ???? pic.twitter.com/LNcJpnTVUB
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 8, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी नाना पाटेकर को श्रृद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा - आज भारतीय सिनेमा ने एक बेहद खास कलाकार को खो दिया है. नाना पाटेकर साहब, आपका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. ओम शांति.
अजिंक्य रहाणे ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Nana Patekar ji was a truly remarkable actor whose work has inspired and entertained generations. Very sad to hear about his passing. May his soul rest in peace. ????????
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 8, 2026
अजिंक्य रहाणे ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- नाना पाटेकर जी सचमुच एक बेहतरीन अभिनेता थे, जिनके काम ने कई पीढ़ियों को प्रेरित और उनका मनोरंजन किया है. उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आत्मा को शांति मिले.
One of the finest to grace the field of art!
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) October 8, 2026
Rest in Peace, Nana sir????️ pic.twitter.com/gWM99UXkgQ
Your work, your kindness, and your contribution to Indian cinema will always be remembered.
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 8, 2026
Rest in peace, Nana Patekar. ????????️ pic.twitter.com/ezH9cdOtw5
नटसम्राट नाना पाटेकर यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली ???? pic.twitter.com/uORxUgvMvu
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 8, 2026
A veteran of Indian cinema. Of emotion. Of storytelling. Forever in our hearts, Nana Patekar ji ????????️ pic.twitter.com/jTNZ05jZkl
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 8, 2026
ये भी पढ़ें: 'लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा...', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









