Responsive Scrollable Menu

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन हताशा का नतीजा: भागीरथ चौधरी

रांची, आठ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष की बृहस्पतिवार को आलोचना की और दावा किया कि ये प्रदर्शन उसकी ‘‘हताशा का परिणाम’’ हैं। चौधरी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएबी) में कई सुविधाओं का उद्घाटन करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह रांची पहुंचे। चौधरी ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

वे हताश और निराश हैं। यही कारण है कि वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। उनके विरोध प्रदर्शन हताशा का परिणाम हैं।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने अन्य नेताओं के साथ बुधवार को मध्य दिल्ली में शांगरी-ला होटल के पास एक गोल चक्कर पर धरना दिया था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया था। गांधी और अन्य सांसद एवं नेता बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने गोल चक्कर पर ही धरना शुरू कर दिया।

इस दौरान प्रियंका गांधी संविधान की एक प्रति लेकर अन्य महिला नेताओं के साथ सड़क पर लेट गईं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है क्योंकि उन्होंने ‘‘पिछले 12 वर्ष में बहुत काम किया है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का काम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांतों पर आधारित है। विपक्ष को कुछ न कुछ बहाना चाहिए, इसलिए वह बेबुनियाद बयान दे रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि देश की प्रगति के कारण दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है तथा गरीबों और आम लोगों के कल्याण के लिए प्रयास किए गए हैं।

चौधरी ने कहा, ‘‘विपक्ष को जनता का विश्वास जीतने का प्रयास करना चाहिए। इसके बजाय विपक्षी नेता गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी करते हैं। वे लगातार अपना रुख बदलते हैं, नए-नए बयान देते हैं और नए मुद्दे उठाने की कोशिश करते हैं।

Continue reading on the app

खबर वैष्णव एआई विनियमन दो

खबर वैष्णव एआई विनियमन दो

Continue reading on the app

  Sports

Video: एक कचौड़ी, दो समोसा…रांची टी20 से पहले मिला ईशान किशन को खास संदेश

India vs West Indies, 2nd T20I: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज और भारत के बीच दूसरा टी20 खेला जाएगा, इस मैच से पहले ईशान किशन को खास संदेश मिला है. Fri, 09 Oct 2026 14:56:10 +0530

  Videos
See all

Nobel Peace Prize 2026 LIVE: भारतीय मूल की Navanethem 'Navi' Pillay ने जीता शांति का नोबेल पुरस्कार #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:24:22+00:00

Navi Pillay, former UN human rights commissioner, wins Nobel Peace Prize. #PeacePrize #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:37:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers