भीड़भाड़ वाले Events में बढ़ा Heat Risk, WHO की खास Guidance, 22 हजार लोग हुए बीमार
गर्मी के मौसम में सिर्फ बाहर का तापमान ही नहीं, बल्कि बड़ी भीड़ भी सेहत के लिए खतरा बढ़ा सकती है. खेल प्रतियोगिता, धार्मिक कार्यक्रम या त्योहार में लंबे समय तक धूप में रहना, लगातार भीड़ में खड़े रहना, पर्याप्त पानी न मिलना और ठंडक की सुविधा न होना गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की नई गाइडलाइन में बड़े आयोजनों के दौरान गर्मी से बचाव के लिए खास सावधानियां बताई गई हैं. सही योजना और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की मदद से ऐसे आयोजनों में बीमार पड़ने वाले लोगों को समय पर इलाज दिया जा सकता है. इस वीडियो में जानिए बड़े आयोजनों में गर्मी का खतरा क्यों बढ़ जाता है और इससे बचने के लिए आयोजकों और लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
बाजार के जैम को भूल जाइए! रामपुर की मोना चावला ने तैयार किया 5 मुरब्बों का स्पेशल जैम, जानिए बनाने का तरीका
Five Murabba Jam Recipe: रामपुर की 70 वर्षीय मोना चावला ने दादी-नानी के पारंपरिक नुस्खों को अपनाते हुए पांच मुरब्बों से अनोखा देसी जैम तैयार किया है. सेब, बेल, बांस, गाजर और आंवले के मुरब्बे से बना यह प्राकृतिक जैम सेहत और स्वाद दोनों से भरपूर है. वह रोजाना दूध के साथ इसका सेवन करती हैं, जिससे बाल, आंखें और पाचन दुरुस्त रहते हैं. उनके इस घरेलू नुस्खे को आसपास के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







