Responsive Scrollable Menu

UPSC परीक्षा नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां:एग्जामिनेशन की स्पेलिंग Examinaition और कैंडिडेट को Cadidates लिखा; सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया। इस नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां मिलीं। नोटिफिकेशन में पेज 2 पर 'Examination' को 'Examinaiton' और 'candidates' को 'cadidates' लिखा गया है। वहीं, पेज 7 पर 'Benchmark' को 'Bechmark', 'Functional' को 'Functinal' और पेज 8 पर 'Abbreviations' की जगह 'Abbriviations' लिखा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर स्क्रीनशॉट शेयर कर आयोग को ट्रोल कर रहे हैं। उम्मीदवार पूछ रहे हैं कि अगर वे ऐसी गलती करें तो नंबर कटेंगे। एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रूफरीडिंग में चूक हुई है। फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें। आयोग के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल UPSC भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है। देश के लिए योग्य और ईमानदार अधिकारियों को चुनने के लिए जिम्मेदार है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भर्ती किए गए अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, SP और डिप्लोमैट जैसे कई पदों पर काम करते हैं। आलोचकों का कहना है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में इतनी बेसिक स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों से कमीशन के काम में बारीकियों पर ध्यान और प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग यह नोटिफिकेशन जारी होते ही सोशल मीडिया पर आयोग की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और हर गलती बता रहे हैं। कई लोगों ने हैरानी जताई है कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक करवाने वाले कमीशन ने एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में इतनी गलतियां कैसे होने दीं। आवेदन प्रक्रिया जारी गलतियों के बावजूद, CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह 24 फरवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से जारी रहेगी। इसके तहत सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 933 पोस्ट और भारतीय वन सेवा 2026 के लिए 80 पोस्ट हैं। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। 2025 में, 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किए थे। इनमें से 4,161 ने प्रीलिम्स पास किया, 2,736 इंटरव्यू स्टेज तक पहुंचे। इनमें से 979 का चयन हुआ। UPSC सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद उधर, नोटिफिकेशन के मुताबिक अब सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं रहेगी। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं, IAS और IFS को लेकर पुराने नियम जस के तस रखे गए हैं। चयनित अफसर को एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा। जैसे किसी का 2026 में IPS में ‎​सिलेक्शन हुआ तो वह 2027 में परफॉर्मेंस ‎बेहतर करने की परीक्षा देने का पात्र होगा। ‎उसके बाद अगर वह परीक्षा देना चाहता है तो ‎उसे सेवा से इस्तीफा देना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Grammys boss warns about the 'threat' of AI music | BBC News

As president of The Recording Academy, which organises the Grammy Awards, Panos A. Panay is grappling with how artificial intelligence and streaming is transforming the music industry, often at the expense of artists. A former agent who worked with the likes of Leonard Cohen and Nina Simone, Panos spoke on Radical with Amol Rajan about his love of music and how that led to him becoming one of the most influential figures in the industry. And against the backdrop of record-breaking tours from Beyonce and Taylor Swift, he reflects on why the next generation of artists like Sabrina Carpenter are forging real connections with audiences through live performances. Radical with Amol Rajan is a Today podcast for BBC Radio 4. Episode are released every Thursday and you can also listen to them on BBC Sounds: https://www.bbc.co.uk/sounds/brand/p0gg4k6r Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Grammys #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

U-19 World Cup Final में Team India बनी चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी के 175 रनों से थर्राया इंग्लैंड

चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है। चौदह वर्ष के वैभव सूर्यवंशी के 80 गेंद में 175 रन की मदद से भारत ने फाइनल में नौ विकेट पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड को सौ रन से हराया। 2008 में अंडर 19 खिताब जीत चुके कोहली ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारत की अंडर 19 टीम को फिर विश्व कप जीतने पर बधाई। आयुवर्ग क्रिकेट में हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’’ भारत के मुख्य कोच गंभीर ने कहा ,‘‘ तुम सभी पर गर्व है। भविष्य उज्ज्वल है। इंडिया अंडर 19।’’

वहीं महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने लिखा ,‘‘ चैम्पियंस। इस युवा टीम और इसके बेखौफ खेल पर गर्व है। पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ आपके पास एक सूर्यवंशी है तो इस तरह का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन लाजमी है। शानदार प्रदर्शन वैभव।’’ भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने लिखा ,‘‘ प्रतिभा, निडरता औरदृढता के साथ बेदाग प्रदर्शन। अंडर 19 टीम ने बता दिया कि वे क्या कर सकते हैं। जबर्दस्त आत्मविश्वास और कौशल का प्रदर्शन।’’ भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सूर्यवंशी की खास तौर पर तारीफ करते हुए लिखा ,‘‘ वैभव का शानदार प्रदर्शन। क्या खास सोचकर उतरते हो। फाइनल में क्लास पारी।’’ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों के अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड छठी बार जीत हासिल करने पर हमारी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने अपनी उम्र से कहीं अधिक साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेला है। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह युवा भारत की भावना का सशक्त प्रतीक है। यह बेखौफ महत्वाकांक्षा, एकजुट टीम वर्क और उत्कृष्टता की खोज जारी रखने जैसा है।’’ उन्होंने ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि यह जीत आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत होगी। आपके कारण भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।” भारतीय अंडर-19 टीम को साल 2000 में इस विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल थे। क्या हम क्रिकेट के भविष्य को देख रहे हैं? अगर वह और कुछ समय और खेलते, तो 300 रन भी बना सकते थे। भारत धन्य है, क्योंकि वह लगातार विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को उभरते हुए देख रहा है।

Sat, 07 Feb 2026 09:35:26 +0530

  Videos
See all

India US Trade Deal : अमेरिका ने भारत से हटाया टैरिफ! | TrumpTariff PM Modi Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T04:15:03+00:00

Pappu Yadav Breaking News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आधी रात को पटना से गिरफ्तार।Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T04:05:26+00:00

Breaking News : PM Modi तीसरी बार मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया संबंधों को नई ऊँचाई देंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T04:14:49+00:00

Pappu Yadav Breaking News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आधी रात को पटना से गिरफ्तार हुए।Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T04:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers