Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, सीएम धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना

Uttarakhand News: प्रदेश के गांवों में  जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के आंकड़ों पर ही नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक 4882 आवास ऊधमसिंह नगर जनपद में बने हैं, जबकि हरिद्वार में 4493 और रुद्रप्रयाग जनपद में 4032 परिवारों का पक्की छत का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वो प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और ग्रामीण के तहत अधिक से अधिक आवासों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के समक्ष पैरवी करते रहे हैं। और इसी का परिणाम रहा है कि जहां एक तरफ पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत भी किया जा चुका है। वहीं पीएम आवास योजना ग्रामीण में भी राज्य लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। 

पीएम आवास योजना ग्रामीण 

वर्ष 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य सभी बेघर, कच्चे और जीर्ण शीर्ण मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का घर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत लाभार्थी को प्रति आवास एक लाख 30 हजार रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजी जाती है। साथ ही बीबी रामजी योजना का लाभ भी लाभार्थी को दिया जाता है। 

किस जनपद में कितने आवास

जनपद       आवास
चमोली       3900             
पिथौरागढ़   3386              
पौड़ी           3195              
उत्तरकाशी   3057              
देहरादून       2839              
चंपावत        2789             
बागेश्वर        2279             
टिहरी          2134              
नैनीताल।     1480             
अल्मोड़ा।     1349             

किचन सामग्री के लिए धनराशि बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत वर्ष 2022-23 से प्रति लाभार्थी किचन सामग्री बर्तन खरीद के लिए दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर ₹06 हजार की गई है।

शौचालय निर्माण के लिए मिलते हैं ₹12 हजार

स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए मनरेगा/स्वजल से ₹12 हजार की अतिरिक्त धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा स्वयं के आवास के लिए 95 दिन की मजदूरी बीबी रामजी योजना से दी जा रही है। इसके साथ ही पेयजल सुविधा, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और विद्युत कनेक्शन की सुविधा भी दी जा रही है।

क्या बोले सीएम धामी?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। योजना ने हजारों ग्रामीणों का पक्की छत का सपना साकार किया है। 

Continue reading on the app

Aar Paar With Arpita Aarya : Rahul के नाम पर बीच डिबेट में लड़ पड़े BJP - Congress प्रवक्ता | Debate

#AarPaarWithArpitaAarya #ArpitaAarya #RahulGandhi #BJP #Congress #BJPvsCongress #PoliticalDebate #AarPaar #RahulGandhiDebate #IndiaPolitics #PoliticalNews #News18India #Debate #breakingnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ news18 india live, hindi news live, pm modi 25 years leadership, cec gyanesh kumar protest, barapullah traffic, rajpal yadav cheque bounce case, fatah 4 missile, pti protest, balochistan convoy attack, shehbaz sharif pti protest, imtiaz jaleel viral video, bihar mlc election, rajbir ghuman cbi raid, amardeep singh grewal ed summon, rbi repo rate

Continue reading on the app

  Sports

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने टीम के टैलेंटेड युवा खिलाड़ियों और हालिया प्रदर्शन की तारीफ़ की, जिसमें पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत और वनडे में सफलता शामिल है। चल रही 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स' (WCL) के दौरान - जिसमें वह 'साउथ अफ्रीका चैंपियंस' की ओर से खेल रहे हैं - ताहिर ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आने वाले वर्ल्ड कप से पहले, अगले कुछ सालों में प्रोटियाज़ (दक्षिण अफ्रीकी टीम) एक मज़बूत 50-ओवर वाली टीम बन सकती है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand को दोहरा झटका: Team India के खिलाफ T20I Series से बाहर हुए दो धुरंधर

ताहिर ने ANI से कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास हमेशा से टैलेंटेड खिलाड़ी और युवा टैलेंट का एक मज़बूत पूल रहा है। जिस तरह से उन्होंने घर से बाहर प्रदर्शन किया है - जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे सीरीज़ जीतना शामिल है - उससे पता चलता है कि वे बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले एक-दो सालों में, वे एक बहुत मज़बूत टीम के तौर पर विकसित होते रहेंगे, खासकर 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में, और आने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगे।

ताहिर ने टीम के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की तारीफ़ की कि उन्होंने पुराने स्टार खिलाड़ियों के जाने से खाली हुई जगह को सफलतापूर्वक भरा है। उनका मानना ​​है कि खिलाड़ियों में एक मज़बूत टीम बनने की क्षमता है और अगले एक-दो सालों में और ज़्यादा इंटरनेशनल अनुभव मिलने से टीम और भी मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ़ प्रतिभाशाली ही नहीं, बल्कि बहुत ज़्यादा प्रतिभाशाली हैं। जिन खिलाड़ियों ने पहले साउथ अफ़्रीका का प्रतिनिधित्व किया था, वे बड़े नाम थे, इसलिए उनकी जगह लेना हमेशा से एक चुनौती रही है। लेकिन मौजूदा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा काम किया है और उन कमियों को अच्छे से पूरा किया है। उनमें निश्चित रूप से प्रतिभा है; अब उन्हें बस थोड़े और अनुभव की ज़रूरत है क्योंकि यह अभी भी एक अपेक्षाकृत युवा ग्रुप है। उनमें से ज़्यादातर ने लगभग 50 से 70 वनडे या 20 से 30 T20 मैच खेले हैं, इसलिए उन्हें अच्छा अनुभव मिल रहा है। जैसे-जैसे वे अगले एक-दो साल में और ज़्यादा क्रिकेट खेलेंगे और अनुभव हासिल करेंगे, मुझे विश्वास है कि यह टीम बहुत मज़बूत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal मुंबई टीम के साथ सीख रहे हैं विकेटकीपिंग, कप्तान सिद्धेश लाड ने दी जानकारी

2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक आयोजित होने वाला है, जिसकी मेज़बानी साउथ अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। ताहिर का यह भी मानना ​​है कि अगले वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ़्रीका को बड़ा फ़ायदा होगा, क्योंकि उनकी सफल घरेलू लीग SA20 और घरेलू हालात उनके पक्ष में काम करेंगे। उन्होंने हालिया फ़ॉर्म के आधार पर प्रोटियाज़ (साउथ अफ़्रीका टीम) के अच्छा प्रदर्शन करने की भी उम्मीद जताई।

Fri, 09 Oct 2026 14:18:00 +0530

  Videos
See all

Delhi Protest Update : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली की सड़कों पर कौन उतरा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:16:33+00:00

Breaking News। CJP Protest :खूफिया विभाग के इनपुट के आधार पर ट्रेनें केंसिल। #shorts #viral #train #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T09:11:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers