Responsive Scrollable Menu

Nana Patekar Passes Away: फिल्म ही नहीं, सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे नाना पाटेकर

Nana Patekar Passes Away: नाना पाटेकर सिर्फ अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कामों के लिए भी जाने जाते थे. वो किसानों की मदद और ग्रामीण इलाकों के विकास से जुड़े कामों में सक्रिय रहे. महाराष्ट्र में सूखे और किसानों की परेशानियों के दौरान उन्होंने लोगों की मदद के लिए काम किया और Naam Foundation के जरिए भी जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की. यही वजह है कि नाना की पहचान एक एक्टर के साथ-साथ समाज के लिए काम करने वाले इंसान के तौर पर भी रही. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

 

Continue reading on the app

ग्वालियर चिड़ियाघर में पति को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) के बाहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शिवपुरी जिले के कांकर निवासी 21 वर्षीय करण रजक अपनी पत्नी सुहाना रजक के साथ ग्वालियर घूमने आया था. रिश्तेदारों के घर जाने के रास्ते में पत्नी ने चिड़ियाघर देखने की इच्छा जताई. पति ने पत्नी को चिड़ियाघर के मुख्य द्वार पर उतारा और खुद बाइक पार्किंग में लगाने चला गया. जब वह पार्किंग से वापस लौटा, तो उसकी पत्नी वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना पड़ाव थाना पुलिस को दी गई.

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला चिड़ियाघर के गेट से बाहर निकली और एक बाइक सवार युवक के साथ बैठकर चली गई. पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अरमान खान नाम के युवक के साथ गई है. पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक और महिला की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के मिलने और उसके बयान दर्ज होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह अपनी मर्जी से गई है या उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है.

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

Rajandeep Singh: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला है. इस मुकाबले से पहले 24 साल के स्थानीय तेज गेंदबाज राजनदीप सिंह ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया. Fri, 09 Oct 2026 07:28:23 +0530

  Videos
See all

Hindi News: एलन मस्क के ट्वीट पर राहुल का रिएक्शन, कहा- 'भारत में स्वागत है, थोड़ा इंतजार करें...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:56:19+00:00

Breaking News: दिल्ली पुलिस के 20 हजार जवानों की मौजूदगी #cjp #delhiprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:59:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers