Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस के प्रदर्शन का तीसरा एपिसोड आज राजघाट में! राहुल-प्रियंका कर सकते हैं सत्याग्रह

निर्वाचन आयोग के बाद जंतर-मंतर और अब तीसरे दिन कांग्रेस के प्रदर्शन का अगला पड़ाव राजघाट बन सकता है. कांग्रेस की ओर से यहां सत्याग्रह की तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि दोपहर तीन बजे के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता राजघाट पहुंच सकते हैं.

राजघाट पर शुरू हुई तैयारियां

राजघाट के गेट के पास दरी और गद्दे बिछाने का काम शुरू हो गया है. मौके पर व्यवस्था संभाल रहे लोगों के मुताबिक, तैयारियां दोपहर तीन बजे से पहले पूरी करने के निर्देश हैं. कांग्रेस की ओर से सत्याग्रह के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

Continue reading on the app

SIR विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, आवास से दफ्तर तक कड़ा पहरा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने उनके मौजूदा सुरक्षा घेरे में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है. यह बदलाव हालिया सुरक्षा आकलन के बाद किया गया है.

आवास से चुनाव आयोग मुख्यालय तक बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली स्थित ज्ञानेश कुमार के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके अलावा निर्वाचन सदन यानी चुनाव आयोग के मुख्यालय में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, परिसर के अंदर CISF की तैनाती बढ़ाई गई है, जबकि बाहर RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.

दिल्ली और आगरा में विरोध के बाद नया आकलन

सुरक्षा बढ़ाने का फैसला दिल्ली और आगरा में उनके आवासों के आसपास हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने हालात और संभावित खतरे का दोबारा आकलन किया, जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई.

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में ओडिशा बंद, मंत्री और CEC के इस्तीफे की मांग

SIR को लेकर विपक्ष का विरोध जारी

SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. 7 अक्टूबर को भी विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, जिसके बाद कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.

चुनाव आयोग मुख्यालय पर भी सुरक्षा कड़ी

लगातार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए निर्वाचन सदन के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय के भीतर CISF की संख्या बढ़ाई गई है और बाहरी सुरक्षा के लिए अन्य बलों की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें: Nana Patekar Death Live Updates: आज शाम पुणे में होगा नाना का अंतिम संस्कार, मुंबई में होगी प्रेयर मीट

 

Continue reading on the app

  Sports

8 टीमें...15 मैच, भारत-पाकिस्तान 8 नवंबर को आमने सामने, अंडर 19 एशिया कप शेड्यूल का ऐलान

IND vs PAK 8th November u19 Asia cup Schedule: मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल सामने आ गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 5 नवंबर से ओमान में होगी, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मुकाबले 50 ओवरों के फॉर्मेट में ओसीए ग्राउंड 1 और 2 पर खेले जाएंगे. ग्रुप ए में शामिल भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 8 नवंबर को होगा. पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा. लीग चरण के बाद 12 नवंबर को सेमीफाइनल और 14 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. Thu, 8 Oct 2026 20:28:57 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar passes away; photo emerges from his Goa home. | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T15:15:44+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | विपक्षी सांसदों के लंच से पहले ही क्यों मचा बवाल? #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T15:17:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers