Golconda Fort History in Hindi: गोलकुंडा का वो किला जो 9 महीने तक नहीं टूटा, फिर एक रात में कैसे गिर गया?
Golconda Fort History in Hindi: 1526 पानीपत की लड़ाई अभी-अभी खत्म हुई थी। बाबर ने हिंदुस्तान जीत लिया था। पूरा उत्तर भारत मुगलों के नाम हो चुका था। लेकिन दक्षिण में एक शहर था। एक किला था जो किसी के सामने नहीं झुका। उसका नाम था गोलकुंडा। और उस शहर के पास एक ऐसा रहस्य […]
जोधपुर के आसमान में सूर्यकिरण विमानों ने बनाया तिरंगा:डीएनए और दिल भी उकेरा; 5 सारंग हेलिकॉप्टर ने भी हवा में बनाई फॉर्मेशन
जोधपुर एयरबेस पर वायुसेना दिवस पर गुरुवार को एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों और सारंग टीम के 5 ध्रुव हेलिकॉप्टर ने आसमान में करतब दिखाए। करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए सूर्यकिरण के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं से तिरंगा फॉर्मेशन बनाई। डीएनए फॉर्मेशन भी बनाई। विमानों ने आसमान में दिल की आकृति (हार्ट शेप) उकेरी। इन विमानों ने वर्टिकल क्लाइंब, इन्वर्टेड क्रॉसओवर बैरल रोल जैसी फॉर्मेशन बनाकर भी ध्यान खींचा। वहीं, सारंग टीम के 5 एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव ने एक साथ हवा में थ्रिलिंग मूव्स और क्रॉसओवर दिखाए। स्वदेशी फाइटर जेट तेजस का कोबरा मैन्युवर और राफेल व सुखोई-30MKI की सोलो उड़ान भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जोधपुर में चल रहे ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में शामिल भारत समेत अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और जर्मनी की एयरफोर्स के जवान भी इस एयर शो को देखने पहुंचे हैं। देखिए, एयर शो की PHOTOS… … एयर शो की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24








