Responsive Scrollable Menu

PSL 12 की विंडो IPL से फिर टकरा सकती है:18 मार्च से 2 मई तक होगा पाकिस्तान सुपर लीग; 8 टीमों का फॉर्मेट बरकरार

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 12वें सीजन की तारीखें घोषित हो गई हैं। टूर्नामेंट 18 मार्च से 2 मई 2027 तक खेला जाएगा। इसकी विंडो एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से टकरा सकती है। हालांकि, IPL 2027 का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है। PSL 12 में लगातार दूसरे सीजन 8 टीमें हिस्सा लेंगी। PSL गवर्निंग काउंसिल की बैठक 1 सितंबर को हुई थी PSL गवर्निंग काउंसिल की 1 सितंबर को लंदन में हुई बैठक में टूर्नामेंट की तारीखें तय की गई थीं। इसमें सभी 8 फ्रेंचाइजियों के मालिक और प्रतिनिधि शामिल हुए थे। तारीखों के ऐलान के साथ अब डायरेक्ट साइनिंग, रिटेंशन, ट्रेड विंडो और प्लेयर ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। IPL से क्यों हो सकता है टकराव? PSL की पूरी विंडो मार्च से मई के बीच है, जबकि IPL भी आमतौर पर इसी अवधि में खेला जाता है। 2026 में IPL 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चला था। इसलिए PSL 12 की 18 मार्च से 2 मई की विंडो IPL के शुरुआती और लीग स्टेज के हिस्से से टकरा सकती है। हालांकि, 2027 के IPL की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। PSL 11 से 8 टीमों का फॉर्मेट और ऑक्शन सिस्टम लागू हुआ PSL के 11वें सीजन में पहली बार 8 टीमों का फॉर्मेट लागू किया गया था। इसी सीजन में खिलाड़ियों के चयन के लिए ड्राफ्ट सिस्टम की जगह पहली बार प्लेयर ऑक्शन कराया गया। PSL 11 के फाइनल में पेशावर जल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को हराकर 9 साल बाद खिताब जीता था। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को 32,461 दर्शकों ने देखा था। मोहसिन नकवी बोले- PSL 12 में स्तर और ऊंचा करेंगे पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि PSL 11 ने दिखाया कि यह लीग क्या करने में सक्षम है। उन्होंने रोमांचक मुकाबलों, रिकॉर्ड दर्शकों और रिकॉर्ड प्रसारण आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि PSL 12 में लीग का स्तर और ऊंचा किया जाएगा। नकवी ने कहा कि बोर्ड एक और शानदार सीजन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी 8 फ्रेंचाइजियों को एक बार फिर खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते देखने का इंतजार है। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

Continue reading on the app

बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के आवास पर बनी रणनीति; बागियों को साधने पर जोर

बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के आवास पर बनी रणनीति; बागियों को साधने पर जोर

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN, Day-1 अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बपराया कहर, पहले दिन बांग्लादेश ने 8 विकेट पर बनाए 317 रन

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया. दूसरे सेशन के बाद अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की, जिससे बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्किल में नजर आए. दिन की समाप्ति तक बांग्लादेश के लिए नईम हसन और तैजुल इस्लाम क्रीज पर खड़े थे. Fri, 9 Oct 2026 23:08:48 +0530

  Videos
See all

'Get out now' officials warn as Isaias barrels toward US Gulf Coast. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T21:00:02+00:00

US plans to livestream firing squad execution and other stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T20:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers