Responsive Scrollable Menu

Starlink को भारत में रोक रहे बड़े कारोबारी? Elon Musk के आरोप पर सरकार का जवाब

केंद्र सरकार ने Starlink को भारत में लॉन्च करने में रुकावट डालने के Elon Musk के आरोपों को खारिज कर दिया है. संचार मंत्रालय ने कहा कि देश में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभाव रहित नियम लागू हैं.

The post Starlink को भारत में रोक रहे बड़े कारोबारी? Elon Musk के आरोप पर सरकार का जवाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Gold Silver Price: सोने में तेजी, चांदी के भी भाव बढ़े, जानिए भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों का 8 अक्टूबर का लेटेस्ट रेट

फेस्टिवल सीजन से पहले अक्टूबर महीने में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन की गिरावट के बाद आज, 8 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,49,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का रेट 2,23,850 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,676 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,20,866 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,162.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60.33 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम उच्च स्तर पर बने हुए हैं।

वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती से रुपये पर दबाव है। ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल सेक्टर से औद्योगिक मांग का असर चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।  वैश्विक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है।  फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का 18K से 24K का ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 49 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है ।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 37 हजार 150 रुपये बनी हुई है ।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1 लाख 12 हजार 230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी की कीमत 2 लाख 35 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 700 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 37 हजार 250 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 12 हजार 330 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,40,000 रुपये बताई जा रही है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

राशिद खान की दावत उड़ाने पहुंचे इरफान पठान, बड़े भाई यूसुफ को भी ले गए, फिर बोले- थैंक्यू भाभी

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने अपने घर में डिनर पार्टी रखी, जिसमें इरफान पठान और यूसुफ पठान खासतौर पर मौजूद रहे. इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर दावत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राशिद खान भी नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा नजर आ रही है. Fri, 9 Oct 2026 12:59:41 +0530

  Videos
See all

यूपी में श्रद्धालुओं पर हमला | UP News | Ghaziabad News | Breaking #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:10:42+00:00

अखिलेश यादव का ये स्वरूप लोगों को लग रहा एकदम नया और अनोखा, कारण Election तो नहीं ? #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T08:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers