Responsive Scrollable Menu

'नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा,' इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)- 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक द्वारका के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में हो रहा है। इस साल जीएसएमए बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दुनिया भर से आए टेलीकॉम ऑपरेटर्स, एक्सपर्ट्स, एकेडमिया और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों का भारत में स्वागत किया।

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, आज 8 अक्टूबर है। भारत के लिए यह एक विशेष दिन है। आज के दिन को हम एयर फोर्स डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने सभी जांबाजों को नमन करता हूं। देश को एयर फोर्स डे पर शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि बुधवार को ही उन्हें हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह सेवा की सहज यात्रा रही है। मैं हर देशवासी का, दुनिया भर में भारत के हर मित्र का, शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह संयोग है कि इसी अवसर पर इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सम्मेलन के भी 10 वर्ष पूरे हुए हैं।

उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े।

पीएम मोदी ने आगे कहा, उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। वे एक ऐसे क्रांतिवीर थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देशविरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे।

प्रधानमंत्री ने 5जी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में इसी मंच से देश में 5जी की शुरुआत की गई थी। 2023 में बताया था कि 5जी रोलआउट से 5जी रीचआउट बढ़ रहा है। आज मोबाइल इंटरनेट स्पीड 2022 की तुलना में 10 गुना बढ़ गई है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

10 साल में 6 करोड़ से 100 करोड़ हुआ ब्रॉडबैंड यूजर बेस, 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में अपने ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार को लगभग 6 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ (1 बिलियन) तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इसे देश की डिजिटल यात्रा में ऐतिहासिक परिवर्तन बताते हुए कहा कि भारत अब 6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे सस्ती मोबाइल डेटा सेवाओं वाले देशों में शामिल है और देश में 1 जीबी डेटा की औसत कीमत करीब 8 रुपए है।

उन्होंने कहा कि डेटा की लागत में हर कमी और उपयोग में हर बढ़ोतरी ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ने, सृजन करने और नवाचार करने का अवसर दिया है। उनके अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी आज सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है।

सिंधिया ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल तकनीकी मानकों को अपनाने वाला देश बने रहना नहीं है, बल्कि भविष्य में वैश्विक तकनीकी मानक तय करने वाला देश बनने का है। उन्होंने कहा, हम 4जी में पीछे थे, 5जी में दुनिया के साथ हैं और 6जी में नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें हासिल करने में कई अन्य देशों को कहीं अधिक समय लग सकता था। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के उस विजन को दिया, जिसमें एक कनेक्टेड, डिजाइन-नेतृत्व वाले और तकनीकी रूप से अग्रणी भारत की कल्पना की गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में ऐसा भारत बनाने का संकल्प रखा था जो डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ हो और भविष्य की तकनीकों के विकास तथा डिजाइन में अग्रणी भूमिका निभाए।

सिंधिया ने 7 अक्टूबर को भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कार्य ही पूजा है की भावना के साथ पिछले 25 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के दूरसंचार और डिजिटल क्षेत्र ने पिछले एक दशक में जो प्रगति की है, वह विश्व स्तर पर उल्लेखनीय है।

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जा रहा है। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पार्थिव पटेल का ओपनिंग पार्टनर, भरी जवानी में हिंदुस्तान छोड़कर जा बसा न्यूजीलैंड, अब 24 टेस्ट खेलकर लिया संन्यास

Jeet Raval Retirement: भारत में पैदा हुए न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. किशोरावस्था में ही भारत छोड़कर न्यूजीलैंड जा बसे जीत रावल को कीवी टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला. अहमदाबाद के विद्यानगर स्कूल में जीत रावल, पार्थिव पटेल के साथ मिलकर ओपनिंग करते थे. Fri, 9 Oct 2026 12:01:11 +0530

  Videos
See all

Viral News | Breaking: मारपीट के बाद मोदी समर्थक फहीम के बयान ने चौंकाया? #kashmirimuslim #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:40+00:00

Nandigram By-Election: ‘भूत के वोट’ का दावा कर कांग्रेस ने Election Commission पर उठाए सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers