सिंगरौली में झाड़ियों के बीच मिला नवजात, शरीर पर लिपटी थी चींटियां, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
सिंगरौली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां के चितरंगी जंगल से एक नवजात मिला है। ये पूरी तरह से चींटियों से लिपटा हुआ था। जब नवजात के रोने की आवाज आई। तब ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए।
बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। ये पूरा मामला चितरंगी क्षेत्र के बगैया गांव का है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया।
ग्रामीणों ने बच्चे को निकाला बाहर
ग्रामीणों से नवजात के रोने की खबर मिलने के बाद चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर गए। यहां ग्रामीण महिलाओं की मदद से नवजात बच्चे को झाड़ियों बाहर निकल गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी उसे अपने वाहन से बैढन अस्पताल लेकर गए। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर नजर आए। महिलाएं बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल तक गईं। उसे भर्ती के करने के दौरान भी ग्रामीण वहीं पर मौजूद रहे।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार नवजात के माता पिता कौन है। उसे इस हालत में झाड़ियों में क्यों छोड़ दिया गया। इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल उसके माता पिता के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस जब नवजात को लेकर अस्पताल पहुंची तो यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती किया। लगातार उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। अब तक की गई जांच में ये सामने आया है कि बच्चे की उम्र ज्यादा नहीं है। उसका जन्म हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। उसकी हालत स्थिर है कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
कल कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच, टॉस टाइम के साथ जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
IND vs WI 2nd T20 : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का एक मुकाबला हो चुका है. पहले मैच को वेस्टइंडीज से इंडिया ने 8 विकेट से जीत लिया था और इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब इस सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच कितने बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस कब होगा. हम आपको इसके साथ-साथ मैच से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में भी बताएंगे, जिसमें मैच कहां होगा, कब होगा और कितने बजे से होगा और टीम की प्लेइंग-11 कैसी होगी. आइए इन सभी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच झारखंड में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रांची में होने वाला है. रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में ये धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए इंडियन क्रिकेट टीम झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुकी है.
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
कब खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच कल यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भारत की ओर से कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे और वेस्टइंडीज की टीम की कमाल शाई होप के हाथों में होगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के लिए जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करने का मौका होगा.
कितने बजे शुरू होगा भात और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का आनंद इंडियन क्रिकेट फैंस शाम में ले सकते हैं. इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगी. इस दौरान ही दोनों टीमों के कप्तान अपनी-अपनी प्लेइंग-11 तय करेंगे और इसी समय फैसला होगा कि, कौन सी टीम पहले बैटिंग और बॉलिंग करने वाली है.
A Perfect 10 for the Men in Blue! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 8, 2026
Will #TeamIndia continue their winning run? ????#INDvWI | 2nd T20I ???? FRI, 9th OCT, 6 PM pic.twitter.com/z8sCKuQyYx
टीम में हो सकता है एक बदलाव
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस मुकाबले के लिए एक बदलाव हो सकता है. टीम में संजू सैमसन की जगह पर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है. संजू लगातार टीम के लिए निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं इन दिनों वैभव सूर्यवंशी लगातार फॉर्म में है. ऐसे में टीम की प्लेइंग-11 में 1 बदलाव होने की उम्मीद है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
ODI debut ✅
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
And now ???????????? ???????????????? ???????????????????????????????????? for Naman Dhir ????
???? Smiles and good vibes in the team huddle as Arshdeep Singh presents Naman Dhir with #TeamIndia T20I Cap No. 1️⃣2️⃣5️⃣ ????#INDvWI | @mflone_ | @arshdeepsinghh https://t.co/7tGhiCTxxJ
भारत-वेस्टइंडीज का टी20 स्क्वाड
भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें : 21वीं सदी के कौन हैं 3 बेस्ट भारतीय बल्लेबाज? जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल, जानिए तीनों के नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








