Responsive Scrollable Menu

Nana Patekar का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, Pune फार्महाउस में दी जाएगी विदाई

पुणे, आठ अक्टूबर दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा। उनके सामाजिक संगठन के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। इससे पहले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

शेलार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठी रंगमंच तथा मराठी और हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में पाटेकर के अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है। पाटेकर (76) का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले पाटेकर के ‘नाम फाउंडेशन’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गणेश थोराट ने कहा, ‘‘पार्थिव शरीर शाम करीब पांच बजे (पुणे) लाया जाएगा और उसके बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

अंतिम संस्कार उनके फार्महाउस परिसर में किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पाटेकर का फार्महाउस पुणे शहर के बाहरी इलाके डोणजे में स्थित है। अभिनेता का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में एक मराठी परिवार में हुआ था।

उनका मूल नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र मल्हार हैं।

Continue reading on the app

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

मुंबई, आठ अक्टूबर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शेलार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठी रंगमंच तथा मराठी और हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में पाटेकर के अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली पर्दे की मौजूदगी के लिए पहचाने जाने वाले पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा में निधन हो गया।

उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ शामिल हैं। पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा कई फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर मराठी पुरस्कार मिले थे। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | CEC के खिलाफ प्रदर्शन का तीसरा दिन.. Rajghat पर क्यों जुटा विपक्ष? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:55:05+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | विपक्ष का प्रदर्शन तेज, CEC की चुप्पी बरकरार.. अब उठ रहे ये बड़े सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T22:10:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers