Explainer: नाना पाटेकर के निधन पर क्यों दर्ज हुआ पुलिस केस? डॉक्टर ने दिया मेडिको-लीगल केस(MLC) का हवाला, क्या होती है ये प्रक्रिया
What is Medico Legal Case (MLC): आखिर मेडिको-लीगल केस(MLC) क्या होता है. यह कब दर्ज होता है जैसे तमाम सवाल तब चर्चा का विषय बना गए, जब मशहूर एक्टर नाना पाटेकर की मौत के बाद डॉक्टरों ने इसे MLC यानी मेडिको-लीगल केस बताया. आखिर MLC क्या होता है, किन मामलों में अस्पताल पुलिस को इसकी जानकारी देता है और ऐसे केस में शव को पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा जाता है? समझिए MLC से जुड़े हर जरूरी सवाल का जवाब.
गुरुवार सुबह गोवा में मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया. इसके पीछे की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने कहा कि हमने पूरी कोशिश की, लेकिन नाना पाटेकर को मृत अवस्था में ही लाया गया था. फिर हमें पुलिस केस दर्ज करना पड़ा क्योंकि यह एक MLC (मेडिको-लीगल केस) था. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. उनके परिवार के सदस्य वहां नहीं थे. उनके साथ उनके दोस्त और एक केयरटेकर मौजूद थे.
#WATCH | Goa: Dr. Shekhar Salkar, Chief of the Oncology Department, Manipal Hospital, says, "Nana Patekar was brought dead to the hospital... he was declared dead by 5:30 am. We had tried our best to save him, but he was brought dead. Cardiac massage was given for almost 45… https://t.co/7aX0YP0p4t pic.twitter.com/VesOdsN8Mj
— ANI (@ANI) October 8, 2026
क्या होता है MLC केस?
MLC यानी मेडिको-लीगल केस ऐसे चिकित्सीय मामलों को कहा जाता है, जिनमें चोट, बीमारी या मौत के पीछे किसी कानूनी या आपराधिक पहलू की आशंका होती है. ऐसे मामलों में डॉक्टर को पुलिस को सूचना देना जरूरी होता है. MLC के दौरान डॉक्टर मरीज की चोट, घाव, फ्रैक्चर, जहर या अन्य जरूरी मेडिकल जानकारी को एक विशेष रिपोर्ट में दर्ज करते हैं. इस रिपोर्ट की एक कॉपी अस्पताल की ओर से पुलिस को दी जाती है, ताकि मामले की जांच की जा सके. जरूरत पड़ने पर यही मेडिकल रिपोर्ट अदालत में कानूनी दस्तावेज या सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल की जा सकती है.
कब दर्ज किया जाता है MLC?
मेडिको-लीगल केस (MLC) उन मामलों में दर्ज किया जाता है, जिनमें घटना की कानूनी जांच या पुलिस कार्रवाई की जरूरत हो सकती है. इसमें सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोट, मारपीट या घरेलू हिंसा, आग से झुलसने, जहर खाने या ओवरडोज, यौन अपराध, गोली या चाकू से लगी चोट जैसे मामले शामिल हैं. इसके अलावा संदिग्ध या अस्वाभाविक मौत और आत्महत्या के प्रयास के मामलों में भी MLC दर्ज की जा सकती है. ऐसे मामलों में डॉक्टर मरीज की मेडिकल स्थिति और चोटों का रिकॉर्ड तैयार करते हैं, जबकि आगे की कानूनी जांच पुलिस करती है.
कौन दर्ज कर सकता है केस?
MLC अस्पताल में तैनात डॉक्टर, जैसे कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर या ड्यूटी डॉक्टर, की ओर से दर्ज किया जाता है. डॉक्टर मरीज की स्थिति और घटना की परिस्थितियों को देखकर तय करते हैं कि मामला MLC के तहत आता है या नहीं. इसके लिए मरीज या उसके परिजनों की अनुमति जरूरी नहीं होती, क्योंकि डॉक्टर को ऐसे मामले में पुलिस को सूचना देना अनिवार्य हो सकता है. आमतौर पर अस्पताल पहुंचते ही MLC दर्ज की जाती है, हालांकि जरूरत पड़ने पर बाद में भी किसी मामले को MLC के तौर पर दर्ज किया जा सकता है.
कार्डियक अरेस्ट में दर्ज हो सकता है MLC?
कार्डियक अरेस्ट के मामले में भी MLC दर्ज की जा सकती है, खासकर जब मौत अचानक या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हो. अगर किसी व्यक्ति की मौत घर पर हो जाए, मौत का कारण स्पष्ट न हो या मरीज को अस्पताल में मृत अवस्था यानी ‘ब्रॉट डेड’ लाया जाए, तो डॉक्टर मामले को MLC के तौर पर दर्ज कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस को सूचना दी जा सकती है और पोस्टमार्टम कराया जा सकता है. अगर मौत के पीछे किसी अनहोनी, हिंसा या लापरवाही की आशंका हो, तो भी मामला मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा सकता है.
सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, भारत का फ्रेमवर्क निष्पक्ष : संचार मंत्रालय
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सर्कुलेट हो रही है, जिसमें भारत के सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विसेज के रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की निष्पक्षता पर सवाल उठाया गया है और कहा जा रहा है कि इसे भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया जा रहा है। इस पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है।
संचार मंत्रालय ने कहा है कि उसने सभी टेलीकॉम सेवाओं के लिए, जिसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं भी शामिल हैं, एक निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क बनाया है।
इसी फ्रेमवर्क के तहत, भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाएं शुरू करने की अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, सरकार ने तीन ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (जीएमपीसीएस) सर्विसेज को टेलीकॉम लाइसेंस दिए हैं। ये लाइसेंस नॉन-जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट ऑर्बिट बेस्ड सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर आधारित हैं।
लाइसेंस की शर्तों के अनुसार, हर लाइसेंस धारक को सुरक्षा शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दी जाने वाली सेवाएं सभी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करें, ताकि सभी यूजर्स और उनके डेटा की सुरक्षा बनी रहे।
संचार मंत्रालय ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सुरक्षा मूल्यांकन फिलहाल तीनों लाइसेंस धारकों के लिए चल रहा है। जैसे ही किसी लाइसेंस प्राप्त कंपनी के लिए यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वह स्पेक्ट्रम के आवंटन के अगले चरण की ओर बढ़ सकती है।
फिलहाल तीनों कंपनियां मोटे तौर पर एक ही रेगुलेटरी स्टेज पर हैं। ऐसे में यह कहना कि फ्रेमवर्क या उसका लागू किया जाना अनुचित या भेदभावपूर्ण है, पूरी तरह से बेबुनियाद और गलत धारणा पर आधारित है।
बता दें कि मिनिस्ट्री का यह बयान स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के एक पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनकी सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी स्टारलिंक के भारत प्लान को कुछ अमीर लोग रोक रहे हैं।
स्टारलिंक अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स द्वारा चलाई जाने वाली एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है। इसके मालिक एलन मस्क हैं। परंपरागत सैटेलाइट इंटरनेट बहुत ऊंचाई पर होते हैं, लेकिन स्टारलिंक के हजारों छोटे सैटेलाइट पृथ्वी से काफी कम ऊंचाई (करीब 500-550 किमी) पर चक्कर लगाते हैं। कम ऊंचाई पर होने के कारण डेटा तेजी से ट्रांसफर होता है और इंटरनेट की स्पीड अच्छी मिलती है।
--आईएएनएस
वीकेयू/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










