Responsive Scrollable Menu

Gauri Khan Birthday: शाहरुख से शादी से पहले ही खास थी गौरी की कहानी, 1600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

Gauri Khan Birthday: शाहरुख से शादी से पहले ही खास थी गौरी की कहानी, 1600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन

Continue reading on the app

चीन की एथलीट मैराथन के दौरान साइकिल पर बैठी:अयोग्य घोषित किया गया, बाद में कहा- गिल्टी फील कर रही

27 सितंबर को हुई मशहूर बर्लिन मैराथन में चीनी फिटनेस इन्फ्लुएंसर सुन युआनयुआन पर रेस के दौरान साइकिल पर बैठकर दूरी तय करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर 'Abeeeer' नाम से मशहूर सुन ने रेस के बाद 4 घंटे 53 मिनट 46 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट बताया था। बाद में सामने आई तस्वीरों और रेस के स्प्लिट टाइम्स के बाद उन्होंने नियम तोड़ने की बात स्वीकार कर माफी मांगी। मैराथन आयोजकों ने उनका रिजल्ट रद्द कर दिया, जबकि रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने भी उनके साथ स्पॉन्सरशिप खत्म कर दी। 35 से 40 किलोमीटर के बीच साइकिल पर बैठी दिखीं, स्प्लिट टाइम से खुला मामला मैराथन में गलत या भ्रामक टाइम पर नजर रखने वाले इंस्टाग्राम पेज ‘ऑफिशियल मैराथन टाइम इंटीग्रिटी यूनिट ने एक फोटो शेयर की। इसमें सुन करीब 38 किमी के आसपास दूसरे व्यक्ति की साइकिल के पीछे बैठी नजर आ रही थीं। पेज ने उनके 5-5 किलोमीटर के स्प्लिट टाइम भी शेयर किए। इसमें 35 से 40 किमी के बीच उनका टाइम बाकी हिस्सों की तुलना में असामान्य रूप से तेज था। चीनी सोशल मीडिया पर मांगी माफी, कहा- शॉर्टकट लेना गलत था सुन ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडनोट पर माफी मांगी और रेस के दौरान साइकिल पर बैठने को नियमों का उल्लंघन माना। उन्होंने कहा कि रेस के दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी, लेकिन यह नियम तोड़ने का बहाना नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी इस हरकत को जानबूझकर छिपाया था। रेडनोट पर उनके करीब 5.2 लाख फॉलोअर्स हैं। ब्रूक्स ने स्पॉन्सरशिप खत्म की मामले की पुष्टि के बाद रनिंग शू कंपनी ब्रूक्स ने सुन के साथ अपना करार खत्म कर दिया। कंपनी ने कहा कि रनिंग का खेल ईमानदारी, निष्पक्षता और प्रतियोगिता के प्रति सम्मान पर आधारित होना चाहिए। तथ्यों की पुष्टि के बाद ब्रूक्स चीन ने उनके साथ संबंध खत्म कर दिए। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रेप के आरोपी अभिषेक पोरेल की बंगाल टीम में वापसी:असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे; 11 दिन पहले जमानत मिली थी रेप के आरोपी IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की बंगाल की सीनियर टीम में वापसी हो गई है। उन्हें कोर्ट से जमानत मिलने के 11 दिन बाद असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के लिए टीम में चुना गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में धूम मचाएंगे रविंद्र जडेजा, सौराष्ट्र के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे

भारतीय टेस्ट टीम के अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सौराष्ट्र की रणजी टीम में चुना गया है. वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जडेजा के लिए लाल गेंद क्रिकेट से यह एक अच्छा अभ्यास होगा. वहीं, जयदेव उनादकट को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है. Fri, 9 Oct 2026 19:11:45 +0530

  Videos
See all

INDIA Bloc Protest LIVE: दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन I Rahul Gandhi I Mamata Banerjee I SIR Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:37+00:00

Mahabahas LIVE: कांग्रेस ने सख्ती दिखाई, हरदा को जिम्मेदारी याद आई! | Congress | Harish Rawat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T14:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers