Nana Patekar Death: PM Modi ने जताया दुख, बोले-उनकी मौजूदगी का अलग ही असर था, जानें और क्या कहा?
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर PM Modi ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि बहुत कम कलाकारों में नाना जैसी गहराई, अनोखापन और खास मौजूदगी थी। पीएम ने उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति संवेदना जताई।
Zaheer Khan Net Worth: रिटायरमेंट के सालों बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं जहीर खान, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ
Zaheer Khan Net Worth: पूर्व भारतीय दिग्गज जहीर खान 8 अक्टूबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. जहीर ने 15 अक्टूबर 2015 को रिटायरमेंट लिया था, लेकिन आज भी जब भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों की बात होती है, तो वहां जहीर खान के नाम पर चर्चा जरूर होती है. जहीर खान ने अपनी जिंदगी में काफी सफलता हासिल की और वह भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार रहे. हालांकि, वह अभी भी क्रिकेट के मैदान से जुड़े हुए हैं और हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने हेड कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है और फ्रेंचाइजी उन्हें मोटी सैलरी दे रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको जहीर खान की कमाई और नेट वर्थ के बारे में जान लेते हैं.
जहीर खान को CSK ने बनाया हेड कोच
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिग्गज स्टार क्रिकेटर जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. जहीर, सीएसके में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी जहीर को सालाना 5-7 करोड़ रुपये सैलरी देने वाली है. हालांकि, जहीर की सैलरी पर अब तक कोई आधिकाकिर अपडेट सामने नहीं आई है.
Reverse swing in his hands wasn't a skill, it was a trap. ????????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) October 8, 2026
????????'s spearhead, a #CricketWorldCup winner, once a new-ball threat in Red, Blue & Gold, and a bowling action that we all copied growing up. Happy birthday, Zaheer Khan! ????❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/jKlgCRyZ4A
जहीर खान का कार कलेक्शन
भारतीय दिग्गज जहीर खान सादगी पसंद शख्स हैं, मगर उन्हें गाड़ियों का काफी शौक है. बहुत कम लोगों को पता है कि जहीर खान लग्जरी गाड़ियों के बहुत बड़े दीवाने हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है. उनमें बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज से लेकर मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास तक शामिल हैं. बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एक 5 सीटर सेडान, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास एक लक्जरी सेडान, मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास, ऑडी ए8, Toyota Fortuner, Honda Accord, Nissan X-Trail है.
जहीर खान का आलीशान घर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे का मुंबई में एक बेहद आलीशान डुप्लेक्स घर है. यह घर मुंबई के लोअर परेल इलाके में ‘इंडीबुल्स स्काई’ नामक आवासीय टॉवर की 40वीं और 41वीं मंजिल पर स्थित है. इस 2,158 वर्ग फुट (कार्पेट एरिया) वाले आलीशान डुप्लेक्स की कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये है. इस लग्जरी घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है.
3⃣0⃣9⃣ Intl Matches ????
— BCCI (@BCCI) October 8, 2026
6⃣1⃣0⃣ Intl wickets ????
Winner of ICC Men's Cricket World Cup 2⃣0⃣1⃣1⃣ ????
Here's wishing the legendary former #TeamIndia pacer Zaheer Khan a very Happy Birthday! ???????? @ImZaheer pic.twitter.com/TEtHjY06Kq
ब्रांड एंडॉर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई
संन्यास लेने के बावजूद जहीर खान की ब्रांड वैल्यू काफी मजबूत है. वे विभिन्न विज्ञापनों, पेड प्रमोशन और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं. वे क्लोथ्स ब्रांड शेर खान के सह-मालिक और ब्रांड एंबेसडर रहे हैं. इसके अलावा वे अपनी खुद की कंपनियों और फिटनेस वेंचर्स का प्रचार भी करते हैं.
जहीर खान इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं, जहां वे अपने लाइफस्टाइल, परिवार और बिजनेस वेंचर्स का प्रचार करते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी अलग से होने वाली निश्चित आय का आधिकारिक खुलासा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह उनकी ब्रांड डील्स का हिस्सा होता है.
जहीर खान की नेट वर्थ कुल कितनी है?
भारतीय स्टार क्रिकेटर जहीर खान को रिटायर हुए भले ही 10 साल से भी अधिक वक्त हो चुका है. मगर, उनकी फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है. आज भी वह कई जरियों से कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स में जहीर खान की नेट वर्थ 150 से 209 करोड़ रुपये बताई गई है.
Keep that charming smile going, Coach! ✨
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 8, 2026
Happiest Birthday, Zak! ????????#WhistlePodu #SuperBirthday pic.twitter.com/cWUY7c40wD
जहीर खान की फिल्मी है लव स्टोरी
जहीर खान की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जहीर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा. साल 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के दौरान जहीर और सागरिका को पहली बार साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते की खबरें तेजी से सामने आने लगीं.
हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं की और लो-प्रोफाइल रहना पसंद किया. इसके बाद अप्रैल 2017 में जहीर ने गोवा में सागरिका को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया. सागरिका के मुताबिक, यह उनके लिए पूरी तरह सरप्राइज था और वहां सिर्फ दोनों मौजूद थे.
A special day for our New Vaathi! ????
— WhistlePodu Army ® - Fan Club (@CSKFansOfficial) October 8, 2026
Super Birthday, Zaheer Khan! ????#WhistlePodu #CSK pic.twitter.com/eJRcl4xBun
जहीर खान का क्रिकेट करियर
जहीर खान भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने साल 2000 में इंटरनेशनल डेब्यू किया और करीब 14 साल तक भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई की. उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान उनके नाम कुल 610 इंटरनेशनल विकेट रहे. टेस्ट क्रिकेट में जहीर ने 92 मैचों में 311 विकेट लिए, जबकि वनडे में 200 मुकाबलों में उनके नाम 282 विकेट रहे. वह वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं.
जहीर के करियर का सबसे यादगार पल 2011 वनडे वर्ल्ड कप रहा. भारत को चैंपियन बनाने वाले इस टूर्नामेंट में उन्होंने 21 विकेट हासिल किए और शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. पूरे वर्ल्ड कप करियर में जहीर के नाम 44 विकेट हैं. आईपीएल में भी जहीर ने 100 मैचों में 102 विकेट लिए. उनकी स्विंग, रिवर्स स्विंग और नई गेंद से गेंद को दोनों तरफ घुमाने की क्षमता ने उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल किया.
ये भी पढ़ें: ODI रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, विराट-रोहित सहित टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation












