Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स के 2 कोच ने इस्तीफा दिया:बहुतुले भी छोड़ चुके हैं टीम, अब फ्रेंचाइजी को 3 कोच की तलाश

IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने टीम छोड़ दी है। दोनों ने हाल ही में फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी दी। हैडिन और होप्स के बिग बैश लीग (BBL) से जुड़ सकते हैं। अब IPL 2027 से पहले टीम को 3 कोच की जरूरत है। क्योंकि, साईराज बहुतुले ने पहले ही टीम छोड़ दी है। वे टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच बने हैं। नए कोचों को मिड-दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले चुना जा सकता है। पंजाब की टीम पिछले IPL में 5वें स्थान पर रही थी। उसने लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीता। लेकिन, यह जीत प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं थी। पोंटिंग चुनेंगे नया कोचिंग स्टाफ क्रिकबज के अनुसार पंजाब किंग्स मैनेजमेंट नए कोचों की तलाश शुरू कर चुका है। नए स्टाफ पर फैसला रिकी पोंटिंग करेंगे। मैनेजमेंट कुछ नाम सुझा सकता है। उम्मीदवारों से बातचीत और इंटरव्यू पोंटिंग के उनसे बात करने के बाद होंगे। एक सूत्र ने कहा, ‘हेड कोच ही फैसला करेंगे।’ पोंटिंग ने इस बारे में पूछे गए सवाल का तुरंत जवाब नहीं दिया। फील्डिंग कोच थे हैडिन, होप्स पर पेस अटैक की जिम्मेदारी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स होप्स पोंटिंग के कार्यकाल में टीम के बॉलिंग कोच थे। होप्स पोंटिंग के करीबी माने जाते थे। वे कुछ सीजन पहले पोंटिंग के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में आए थे। हैडिन पिछली मैनेजमेंट टीम से जुड़े हुए थे। उस समय ट्रेवर बेलिस टीम के प्रमुख थे। -------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वे IPL के अगले सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के रूप में अपना पहला कोचिंग रोल संभाला था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने बताया रांची के रण के लिए कितनी तैयार है श्रेयस अय्यर की सेना?

भारतीय क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों के चयन, गेंदबाजों के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों के बारे में है। इसमें बताया गया है कि नए शहर में मुकाबला है और टीम में प्रतिस्पर्धा है। गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चर्चा हुई, खासकर जब किसी गेंदबाज को ज्यादा रन पड़ते हैं तो टीम मैनेजमेंट और कोच किस तरह से उनका मनोबल बढ़ाते हैं और तकनीकी सलाह देते हैं। टीम चयन को लेकर कहा गया कि सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, खासकर युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार करना जरूरी है। Thu, 8 Oct 2026 18:27:27 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: राम का सहारा मंदिर से किनारा ! | #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:31:26+00:00

Ravi Kishan on Nana Patekar's Death : नाना को याद कर रवि किशन ने दुख साझा किया Nana Patekar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:33:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers