Responsive Scrollable Menu

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

मुंबई, आठ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 96.65 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल की ऊंची कीमतों समेत लगातार बने व्यापक आर्थिक दबावों के बीच रुपये पर दबाव है। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा सितंबर में 7,86 अरब डॉलर के उच्चस्तर से केवल तीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 50 अरब डॉलर की गिरावट ने भी निवेशकों की धारणा को और कमजोर किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.71 प्रति डॉलर पर खुला। फिर कुछ संभलकर 96.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.25 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 2.17 प्रतिशत बढ़कर 102.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान की आशंकाओं के बीच हुई।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.97 अंक टूटकर 72,408.15 अंक पर और निफ्टी 87.50 अंक फिसलकर 22,507.65 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 6,121.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

PPF vs Bank FD: बेहतर रिटर्न के लिए कौन-सा विकल्प है बेस्ट? 6 पॉइंट्स में समझे पूरा गणित

PPF vs Bank FD Return Tax Rules: सुरक्षित निवेश के लिए सिर्फ ब्याज दरों को देखकर फैसला लेना भारी भूल हो सकती है। बैंक FD और PPF, SCSS जैसी सरकारी योजनाओं के बीच टैक्स नियमों, लिक्विडिटी, जमा सीमा और सरकारी सुरक्षा में जमीन-आसमान का अंतर है। जानिए कौन-सी स्कीम आपको देगी सबसे तगड़ा पोस्ट-टैक्स रिटर्न और आपकी जरूरत के हिसाब से पैसे निकालने की आजादी

Continue reading on the app

  Sports

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर ने क्यों छोड़ी थी क्रिकेट? सुनील गावस्कर के साथ किया था मैदान शेयर

Nana Patekar News: नाना पाटेकर का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है. जहां सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल जैसे क्रिकेटर खेलने आते थे, वहां खेलते थे नाना. ऐसे में सवाल है कि उन्होंने क्रिकेट क्यों छोड़ दी थी. Thu, 08 Oct 2026 08:50:53 +0530

  Videos
See all

बैतूल में गूंजी सेवा की ज्योति, हेमंत खण्डेलवाल ने की सहभागिता | PM Modi 25 Years #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:24:58+00:00

देर रात नाना पाटेकर को क्या हुआ, कैसे हुआ निधन? | Nana Patekar Death News | Goa | Passes Away #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T06:41:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers