पंजाब किंग्स के 2 कोच ने इस्तीफा दिया:बहुतुले ने भी टीम छोड़ी थी, अब फ्रेंचाइजी को 3 कोच की तलाश
पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने टीम छोड़ दी है। दोनों ने हाल ही में फ्रेंचाइजी को इसकी जानकारी दी। रिकी पोंटिंग की अगुआई वाले सपोर्ट स्टाफ में अब कम से कम 3 नए कोचों की जरूरत होगी। टीम IPL 2027 से पहले सैराज बहुतुले के रिप्लेसमेंट की भी तलाश कर रही है। हैडिन और होप्स के बिग बैश लीग (BBL) में काम करने की संभावना है। नए कोचों को मिड-दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले चुना जा सकता है। पोंटिंग करेंगे नए कोचों का फैसला पंजाब किंग्स मैनेजमेंट नए कोचों की तलाश शुरू कर चुका है। नए स्टाफ पर फैसला रिकी पोंटिंग करेंगे। मैनेजमेंट कुछ नाम सुझा सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों से बातचीत और इंटरव्यू पोंटिंग के उनसे बात करने के बाद होंगे। एक सूत्र ने कहा, “हेड कोच ही फैसला करेंगे।” पोंटिंग ने इस बारे में पूछे गए सवाल का तुरंत जवाब नहीं दिया। हैडिन और होप्स की भूमिका पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ब्रैड हैडिन पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स होप्स पोंटिंग के कार्यकाल में टीम के बॉलिंग कोच थे। होप्स पोंटिंग के करीबी माने जाते थे। वह कुछ सीजन पहले पोंटिंग के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स में आए थे। हैडिन पिछली मैनेजमेंट टीम से जुड़े हुए थे। उस समय ट्रेवर बेलिस टीम के प्रमुख थे। बहुतुले भी छोड़ चुके हैं टीम सैराज बहुतुले ने IPL 19 सीजन के तुरंत बाद इस्तीफा दिया था। उन्होंने गौतम गंभीर की अगुआई वाली भारतीय टीम के साथ स्पिन-बॉलिंग कोच की भूमिका संभालने के लिए यह फैसला किया। बहुतुले इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह IPL 19 से पहले पंजाब किंग्स से जुड़े थे। बहुतुले ने सुनील जोशी की जगह ली थी। जोशी ने अपने शहर बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Coe) में स्पिन-बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।
‘सांप से डसवाने वाली बहू-प्रेमी को फांसी हो’: मेरठ में मां बोली- जैसे मेरे बेटे को तड़पाया, वैसे उसकी मौत हो; तभी मुझे शांति मिलेगी
‘सांप से डसवाने वाली बहू-प्रेमी को फांसी हो’: मेरठ में मां बोली- जैसे मेरे बेटे को तड़पाया, वैसे उसकी मौत हो; तभी मुझे शांति मिलेगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama









