Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर की जान बच जाती अगर... जानिए गोवा और 45 मिनट की वो कहानी

Nana Patekar Death News: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे. 75 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश मिले थे. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: IMD का बड़ा अलर्ट! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

मानसून अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन कई राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है. मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

कई इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण

मौसम में बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं. ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्से के ऊपर ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के आसपास भी चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

इन 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना

दिल्ली में 8 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है. हवाओं की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, गया, किशनगंज, दरभंगा, वैशाली और भोजपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश के रायसेन, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान के अलवर, भरतपुर, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं

हिमाचल प्रदेश के मंडी, किन्नौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में भारी बारिश की चेतावनी है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मनाली में तापमान काफी कम रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां हवाओं की गति करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, जम्मू और पुंछ में बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, मालदा और बीरभूम में भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

किसानों और मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए किसानों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है. वहीं समुद्री इलाकों में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों से समुद्र में न जाने को कहा गया है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के दौरान भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.  

ये भी पढ़ें: 'भारत के ऊपर स्टारलिंक की सैटेलाइट बीम बंद कर दी गई', एलन मस्क को क्यों देनी पड़ गई सफाई?

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ ‘तोप’ हैं शे होप, 12 महीनों में ठोक चुके इतने शतक, रोके नहीं रुक रहे विंडीज कप्तान

वेस्टइंडीज के वनडे और टी20 कप्तान शे होप इस वक्त भारतीय कप्तानों और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलने का सिलसिला जारी है. Fri, 09 Oct 2026 23:50:07 +0530

  Videos
See all

चार छात्रों को टक्कर मारकर फरार हुई कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:28+00:00

Can 'Pain' Influence AI Behaviour? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers