अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है, शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में
रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। बंगाल का सामना एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। पोरेल को हाल ही में रेप केस में अदालत से जमानत मिली थी। ईडन गार्डन्स की जगह कल्याणी में होगा मैच बंगाल और दिल्ली के बीच मुकाबला कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था। ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालय के साथ शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव के उद्घाटन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मैच को कल्याणी शिफ्ट किया गया है। शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में बंगाल के स्क्वॉड में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल हैं। आकाश दीप चोट से वापसी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले यह मैच उनके लिए फिटनेस और फॉर्म साबित करने का मौका होगा। तेज गेंदबाजी में इनके अलावा सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक और मो. कैफ को जगह मिली है। अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान, घरामी उप-कप्तान बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, जबकि सुदीप कुमार घरामी उप-कप्तान होंगे। बंगाल और दिल्ली के अलावा ग्रुप-सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज शामिल हैं। अभिषेक पोरेल पर कॉलेज छात्रा ने लगाया था रेप का आरोप अभिषेक पोरेल पर एक कॉलेज छात्रा ने रेप, शादी का वादा कर यौन संबंध बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप लगाए थे। गिरफ्तारी के बाद वे करीब 36 दिन जेल में रहे। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। 11 अगस्त: गिरफ्तारी के बाद पोरेल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 14 अगस्त: पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद पोरेल को जमानत नहीं मिली। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिषेक से पहले यश दयाल, शिवालिक शर्मा और विपराज निगम जैसे क्रिकेटर्स पर भी रेप के आरोप लगे हैं। इन पर BCCI ने खिलाड़ियों को अनुशासित रहने की हिदायत दी है। अभिषेक ने IPL 2026 के बाद से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला पोरेल ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला है। असम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच उनके लिए लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी का मौका होगा। बंगाल का 16 सदस्यीय स्क्वॉड अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी (उप-कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंता गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मो. कैफ, सौम्यदीप मंडल। स्टैंड-बाय: करन लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक केआर रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता, आदित्य पुरोहित। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित-कोहली के आलोचकों को मोहित शर्मा का फिल्मी जवाब:बोले- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग; सिलेक्शन पर चर्चा का मतलब नहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया है। मोहित ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के एक चर्चित डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, “कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग।” उन्होंने साफ कहा कि रोहित और विराट की जगह पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। पूरी खबर
Breaking On Delhi Protest News LIVE: Rahul Gandhi पर आई चौंकाने वाली खबर | SIR News | Gyanesh Kumar
Breaking On Delhi Protest News LIVE: Rahul Gandhi पर आई चौंकाने वाली खबर | SIR News | Gyanesh Kumar जनता ने नकारा, अब क्या 'फेक नैरेटिव' ही सहारा बन गया है? स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया से विपक्ष को इतनी खिसियाहट क्यों है कि संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को खुलेआम लाइव कैमरों के सामने धमकियां दी जा रही हैं? मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करने पहुंची 'INDIA' गठबंधन की टोली ने जिस तरह का रुख अपनाया है, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या चुनावी हार के डर से पहले ही अविश्वास का माहौल बनाने की नई 'टूलकिट' सक्रिय हो चुकी है? देश की जनता आज हर उस सियासी पैंतरे का हिसाब मांग रही है जो संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करता है। #RahulGandhi #GyaneshKumar #PMModi #ElectionCommission #ECI #INDIAAlliance #CongressProtest #SIRControversy #FakeNarrative #ToolkitGang #BreakingNews #LiveDebate #PoliticalDebate #IndianPolitics #DelhiProtest #RepublicBharat #HindiNewsLive #LatestNewsHindi #VoteBankPolitics #DemocracyOrDrama #ModiSarkar #BJPvsCongress #CEC #SupremeCourt #VoterListRevision #DelhiNews #ParliamentGherao #PoliticalDangal #OppositionExposed #NationalDebate #GyaneshKumarControversy ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat








