Responsive Scrollable Menu

2026 के साहित्य नोबेल का ऐलान आज:चीन की कैन श्वे सबसे आगे, भारत के अमिताव घोष भी दावेदार; सिर्फ 1 भारतीय के पास यह पुरस्कार

2026 के साहित्य नोबेल पुरस्कार का ऐलान आज किया जाएगा। स्वीडिश अकादमी भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे विजेता के नाम की घोषणा करेगी। ऐलान से पहले बुकमेकरों के अनुमान में चीन की प्रयोगधर्मी लेखिका कैन श्वे सबसे आगे चल रही हैं। भारत के लेखक अमिताव घोष का नाम भी संभावित विजेताओं में शामिल है। भारत से अब तक सिर्फ रवींद्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें 1913 में यह पुरस्कार दिया गया था। वह नोबेल जीतने वाले पहले एशियाई भी थे। नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी करीब 11.5 करोड़ रुपए है। सपनों जैसी कहानियां लिखती हैं कैन श्वे चीन की 73 साल की लेखिका कैन श्वे इस बार साहित्य के नोबेल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उनका असली नाम डेंग शियाओहुआ है। कैन श्वे की कहानियां आम कहानियों से अलग होती हैं। इनमें सपने जैसे दृश्य होते हैं और कहानी से ज्यादा किरदारों के मन में चल रहे विचारों पर ध्यान दिया जाता है। उनके लेखन की तुलना मशहूर लेखकों फ्रांज काफ्का और जॉर्ज लुइस बोर्खेस से भी की गई है। उनकी चर्चित किताबों में ‘द लास्ट लवर’, ‘लव इन द न्यू मिलेनियम’ और ‘आई लिव इन द स्लम्स’ शामिल हैं। इंटरनेशनल बुकर की शॉर्टलिस्ट में पहुंचे थे अमिताव घोष भारत के लेखक अमिताव घोष की चर्चित किताब ‘सी ऑफ पॉपीज’ 2008 में इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार की शॉर्टलिस्ट में शामिल हुई थी। यह किताब उनके आइबिस ट्रिलॉजी का पहला हिस्सा है। घोष की किताबों में इतिहास, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे प्रमुखता से दिखाई देते हैं। उनकी एक और चर्चित किताब ‘द ग्रेट डिरेंजमेंट’ जलवायु परिवर्तन और इंसानों पर उसके असर के बारे में है। दक्षिण एशियाई मूल के दूसरे चर्चित लेखकों में सलमान रुश्दी, माइकल ओंडाट्जे और मॉरीशस की भारतीय मूल की लेखिका आनंदा देवी शामिल हैं। जापान-ऑस्ट्रेलिया समेत 10 देशों के लेखक भी नोबेल की रेस में जापान के मशहूर लेखक हारुकी मुराकामी लंबे समय से साहित्य के नोबेल के संभावित विजेताओं में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के जेराल्ड मर्नेन और अमेरिका के थॉमस पिंचन भी प्रमुख नामों में हैं। इसके अलावा मेक्सिको की क्रिस्टीना रिवेरा गार्सा, स्पेन के एनरिक विला-मातास, पुर्तगाल की लिडिया जॉर्ज, रूस की ल्यूडमिला उलित्स्काया, कनाडा की मार्गरेट एटवुड और फ्रांस के मिशेल ह्वेलेबेक के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, ये आधिकारिक दावेदारों की सूची नहीं है। स्वीडिश अकादमी संभावित विजेताओं की शॉर्टलिस्ट सार्वजनिक नहीं करती। पिछले 10 साल में 4 महिलाओं को मिला साहित्य नोबेल पिछले 10 साल में साहित्य का नोबेल 10 लेखकों को मिला, जिनमें 4 महिलाएं थीं। इनमें 6 ने अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में लिखा, जबकि 6 विजेता यूरोप से रहे। 2024 में दक्षिण कोरिया की हान कांग एशिया से पुरस्कार जीतने वाली लेखिका थीं। इस दौरान दक्षिण एशिया से कोई लेखक नहीं जीता। हर साल स्वीडिश अकादमी नॉमिनेशन मंगाती है। इसमें अकादमी के सदस्य, साहित्य और भाषा के प्रोफेसर, पूर्व नोबेल विजेता और लेखक संगठनों के प्रमुख नाम भेज सकते हैं। लेखक खुद को नामांकित नहीं कर सकते। नोबेल कमेटी पहले 15 से 20 नाम चुनती है, फिर मई में इन्हें 5 उम्मीदवारों तक सीमित किया जाता है। इसके बाद स्वीडिश अकादमी के 18 सदस्य वोटिंग से विजेता चुनते हैं। 50 साल तक गोपनीय रहता है नॉमिनेशन स्वीडिश अकादमी नोबेल के नामांकित लेखकों की लॉन्गलिस्ट या शॉर्टलिस्ट जारी नहीं करती। नॉमिनेशन से जुड़ी जानकारी 50 साल तक गोपनीय रहती है। इसलिए 2026 में किन लेखकों को नामांकित किया गया, इसकी पूरी जानकारी 2076 में सामने आएगी। नोबेल रिकॉर्ड के मुताबिक, सरवपल्ली राधाकृष्णन, श्री अरविंद, ताराशंकर बंद्योपाध्याय और आरके नारायण जैसे भारतीय लेखकों को अलग-अलग वर्षों में साहित्य नोबेल के लिए नामांकित किया गया था। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 2026 का केमिस्ट्री नोबेल फ्रांस-जापान के वैज्ञानिकों को:अणुओं के मिरर इमेज की 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई; दवाएं बनाने में मदद मिली 2026 का केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोआई को दिया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल आज से शुरू:जानें- कहां से क्या खरीदें, कैसे मैक्सिमम डिस्काउंट पाएं और हिडन चार्जेस से कैसे बचें

अमेजन की फेस्टिव सेल आज, गुरुवार से शुरू हो गई है। वहीं फ्लिपकार्ट की सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को मिल रहा है। इसके बाद फ्लिपकार्ट की यह सेल कल, 9 अक्टूबर से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगी। अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में 80% तक का ऑफर और डिस्काउंट मिल सकता है। नवरात्रि से शुरू होकर धनतेरस और दिवाली तक चलने वाले इस फेस्टिव सीजन में ही देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी होती है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नया फोन, टीवी, लैपटॉप या घर का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हड़बड़ी में खरीदारी करने से पहले यह शॉपिंग गाइड जरूर पढ़ लें, ताकि आपका पैसा बचे और आप फर्जी ऑफर्स से भी बच सकें। 1. कहां से क्या खरीदें? (ऑनलाइन vs ऑफलाइन) सब कुछ ऑनलाइन खरीदना समझदारी नहीं है और न ही हर चीज के लिए बाजार जाना जरूरी है। अपनी लिस्ट को दो हिस्सों में बांटें… ऑनलाइन खरीदें (अमेजन-फ्लिपकार्ट से) ऑफलाइन खरीदें (लोकल मार्केट या दुकान से) 2. ज्यादा डिस्काउंट पाने के तरीके सेल में केवल 50% या 70% का बोर्ड देखकर खुश न हों, इन दो बातों से ज्यादा बचत करें… कार्ड + एक्सचेंज का डबल ऑफर जोड़ें मान लीजिए आप 20 हजार का फोन ले रहे हैं। पुराने फोन पर आपको 4 हजार का एक्सचेंज बोनस मिल गया। अब बाकी बचे 16 हजार रुपए पर SBI, ICICI या Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करें, तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। यानी एक ही सामान पर दो-दो फायदे। No-Cost EMI का गणित समझें नो-कॉस्ट EMI में बैंक आपसे ब्याज तो माफ कर देता है। लेकिन ध्यान रहे, बैंक आपसे प्रोसेसिंग फीस और उस फीस पर 18% GST जरूर वसूलता है। इसलिए पेमेंट करने से पहले यह जरूर जोड़ लें कि कुल कितना एक्स्ट्रा पैसा जा रहा है। 3. फेक डिस्काउंट और हिडन चार्जेस से बचें सेल के दौरान कंपनियां कई तरह की चालें चलती हैं, इनसे ऐसे बचें… दाम बढ़ाकर 'डिस्काउंट' दिखाने का खेल कई बार कंपनियां सेल से 4-5 दिन पहले सामान की कीमत बढ़ा देती हैं और सेल वाले दिन उस पर भारी डिस्काउंट का टैग लगा देती हैं। कैसे बचें: गूगल पर प्राइस हिस्ट्री या कीपा जैसे फ्री टूल से चेक करें कि यह सामान पिछले 2-3 महीनों में कितने में बिक रहा था। नो रिटर्न और हिडन चार्जेस चेक करें सेल में सस्ते के चक्कर में यह देखना न भूलें कि सामान पर नो रिटर्न तो नहीं लिखा है। अगर ऐसा है, तो सामान पसंद न आने पर पैसे वापस नहीं मिलेंगे, केवल खराबी होने पर ही रिप्लेसमेंट मिलेगा। यह जानकारी 'Buy Now' बटन के ठीक नीचे लिखी होती है। पेमेंट करते वक्त बिल में पैकिंग चार्ज या डिलीवरी फीस जैसे छोटे-छोटे हिडन चार्जेस भी ध्यान से चेक कर लें। 4. धोखाधड़ी से सुरक्षा: ओपन बॉक्स डिलीवरी और अनबॉक्सिंग वीडियो सेल में गलत या डैमेज सामान मिलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इनसे बचने के लिए 2 बातें याद रखें… ओपन बॉक्स डिलीवरी जरूर चुनें: टीवी, फोन और लैपटॉप जैसे महंगे प्रोडक्ट्स मंगाते समय डिलीवरी बॉय के सामने ही बॉक्स खुलवाएं। प्रोडक्ट सही सलामत और असली दिखे, तभी उसे OTP दें। अनबॉक्सिंग वीडियो बनाएं: अगर ओपन बॉक्स डिलीवरी नहीं है, तो पैकेट खोलते समय बिना कट/पॉज किए मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड करें। अगर अंदर साबुन या डैमेज सामान निकला, तो यह वीडियो ही रिफंड का एकमात्र पक्का आधार बनेगा। 5. स्मार्ट शॉपिंग चेकलिस्ट: पेमेंट करने से ठीक पहले यह बातें चेक करें

Continue reading on the app

  Sports

टी-20 के टॉप-5 में है विराट-रोहित का नाम, इन दिग्गजों के नाम है रनआउट होने का रिकॉर्ड, नंबर-1 बल्लेबाज का नाम कर देगा हैरान

cricket records most runout in t20: टी-20 क्रिकेट में रनआउट होना तोऔर भी बड़ा क्राइम है क्योंकि फास्ट पेस गेम में एक बड़ा हिटर अगर रनआउट हुआ तो मैच का नक्शा बदल जाता है. हाल में लखनऊ में खेले गए बारत-वेस्टइंडीज मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब शिमरॉन हेटमायर रन आउट हुए और वहां से वेस्टइंडीज 20-25 रन कम बना पाया और भारत ने आसानी से मैच जीत लिया. वैसे हेटमायर रनआउट होकर उस क्लब के टॉप 5 शामिल हो गए जो सबसे ज्यादा बार रनआउट हुए है.  Thu, 8 Oct 2026 13:39:31 +0530

  Videos
See all

तेजस्वी यादव का प्रदर्शन के दौरान धक्का देने का VIDEO वायरल| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:15:10+00:00

Attack on Delhi Police : Delhi में Police से मारपीट! महिलाओं ने Collar खींचा, फिर लातें मारीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T08:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers