Responsive Scrollable Menu

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) का पुनर्गठन किया और इसमें मुख्य रूप से संपादकों तथा श्रमजीवी पत्रकारों समेत 13 सदस्यों को नामित किया। भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इसमें 14 सदस्य हैं, जिनमें पांच सांसद, समाचार पत्रों के मालिकों के छह प्रतिनिधि तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और साहित्य अकादमी के एक-एक विशेषज्ञ शामिल हैं।

अब, सरकार ने संपादकों के अलावा, पीसीआई के सदस्य के तौर पर छह संपादक और सात श्रमजीवी पत्रकारों को नामित किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, “प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 (1978 का 37) की धारा पांच की उपधारा (तीन) के खंड (क) और उपधारा (पांच) के तहत प्रदत्त शक्तियों तथा धारा छह की उपधारा (एक) के साथ पठित प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार उल्लेखित सदस्यों को भारतीय प्रेस परिषद के लिए नामित करती है।” श्रमजीवी पत्रकार (संपादक श्रेणी) में प्रदीप कुमार जैन, सैयद रजा हुसैन रिजवी, अंकुर दुआ, अपर्णा शुक्ला, राज परवाना/नरेंद्र सिंह और विनोद बाजपेयी को नामित किया गया है। श्रमजीवी पत्रकार (संपादक के अलावा अन्य) श्रेणी में विनोद कोहली, गीतार्थ पाठक, प्रज्ञानंद चौधरी, किंगशुक प्रामाणिक, सी.के. नायक, प्रसन्न कुमार मोहंती और बिजॉय ककचिंगताबम को नामित किया गया है।

भारतीय प्रेस परिषद एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है, जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के तहत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना और देश में समाचार पत्रों तथा समाचार एजेंसियों के मानकों को बेहतर करना है।

Continue reading on the app

महाराष्ट्र में 64, तेलंगाना में 29 और आंध्र में 19… जानिए किस राज्य में कितने माओवादी फ्रंटल संगठन? इतनों पर लगा है बैन

महाराष्ट्र में 64 माओवादी फ्रंटल संगठन एक्टिव हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. तेलंगाना में 29 और आंध्र प्रदेश में 19 संगठन हैं. 46 पर बैन है.

Continue reading on the app

  Sports

Sports News: राजस्थान के शूटरों ने दिल्ली में मचाया धमाल, तनुज ने जीते 2 सिल्वर तो इनाया ने 2 गोल्ड पर जमाया कब्जा

India Open Shotgun Championship: राजस्थान के युवा और अनुभवी शूटरों ने नई दिल्ली में आयोजित 11वीं इंडिया ओपन शॉटगन चैम्पियनशिप में अपनी निशानेबाजी का दम दिखाया है. डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने क्ले पिजन स्कीट और ट्रैप के अलग-अलग वर्गों में पदक हासिल किए. तनुज राज सिंह ने दो सिल्वर मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की, जबकि इनाया यादव ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए. पदमजा राठौड़, युगांतर देवसिंह, दिव्यदत्त, प्रिंस नदवानी और भवानी सिंह कालवी ने भी अपने-अपने इवेंट में पदक जीते. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राइफल एसोसिएशन ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं. Thu, 8 Oct 2026 08:08:41 +0530

  Videos
See all

Delhi के सीमापुरी में ढही 5 मंजिला बिल्डिंग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:27:58+00:00

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर का डाॅक्टर ने बताई निधन की असली वजह | Nana Patekar Passed Away | Goa #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:31:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers