Responsive Scrollable Menu

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

लातूर, सात अक्टूबर महाराष्ट्र के लातूर जिले के पालशी गांव में 60 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब इस पश्चिमी राज्य के करीब 80 प्रतिशत तालुकाओं में भीषण सूखे की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जीवन गव्हाणे के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों का दावा है कि फसल खराब होने के कारण उन पर करीब 1.90 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसमें करीब 90 हजार रुपये एक निजी बैंक का कर्ज और लगभग एक लाख रुपये साहूकार का कर्ज था।

परिजनों के अनुसार, इसी कर्ज के बोझ के चलते उन्होंने मंगलवार रात यह कठोर कदम उठाया। उन्होंने रेणापुर तहसील के पालशी गांव स्थित अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रेणापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि किसान ने आत्महत्या की है, लेकिन इसकी सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

Continue reading on the app

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

वाराणसी (उप्र), सात अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र पर सवाल उठाने के साथ घुसपैठियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, मगर देश की जनता उसके इस एजेंडा को सफल नहीं होने देगी। नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से काशी पहुंचे ‘सेवा यात्रा’ के मोटरसाइकिल सवारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा, मैं आज कांग्रेस के राजघराने के लोगों से स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आपके परिवार के युवराज पिछले दरवाजे से राजनीति में पहुंचे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जनता के बीच से आए और जनादेश से दिल्ली के लाल किले तक पहुंचे।

नवीन ने विपक्ष पर अराजकता का माहौल बनाने और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मंशा चाहे जो भी हो, देश की जनता उसे पूरा नहीं होने देगी। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी बहस का जिक्र करते हुए नवीन ने कहा कि अगर इस प्रक्रिया के जरिए घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं तो विपक्ष लोकतंत्र पर सवाल उठा रहा है।

उन्होंने कहा, आज जिस तरह की चर्चा चल रही है और दिल्ली में अराजकता फैलाने के लिए असामाजिक तत्वों का इस्तेमाल किया जा रहा है, मैं नेता प्रतिपक्ष से कहना चाहता हूं कि जिन लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आप दावा कर रहे हैं, देश की जनता उन घुसपैठियों को अधिकार नहीं देगी। भाजपा अध्यक्ष ने सवाल किया, आपको किसकी चिंता है? आप किसके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं?

उन्होंने कहा कि यदि एसआईआर के माध्यम से घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने पर विपक्ष देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाता है तो इससे सबसे बड़ा सवाल विपक्ष की भूमिका पर ही खड़ा होता है। नवीन ने दावा किया कि देश की जनता अराजकतावादी मानसिकता और सोच का मजबूत जवाब देगी। नवीन ने मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में सेवा और समर्पण दिखता है और उन्होंने देश को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांतों पर एकजुट करने की कोशिश की है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन मॉडल के विजन को साकार करने का श्रेय भी मोदी को दिया। नवीन ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आज के युवा प्रधानमंत्री के सपने को पूरी तरह साकार करेंगे। भारत के युवा संघर्ष, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत का सपना संजोए रखेंगे। नवीन ने पूरे राज्य में मोटरसाइकिल यात्रा आयोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश के भाजपा नेतृत्व और पार्टी की युवा शाखा को बधाई दी।

नवीन ने कहा, मैं इस युवा शक्ति को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से न रुकने और न थकने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया।

Continue reading on the app

  Sports

भुवनेश्वर का कमबैक, तो शमी को मौका क्यों नहीं? भारतीय कोच से हुआ सवाल तो मिला ये जवाब

करीब 4 साल तक बाहर बैठने के बाद दिग्गज पेसर भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है और वो न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे. मगर क्या शमी के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हैं? Thu, 08 Oct 2026 23:42:18 +0530

  Videos
See all

दिल्ली पुलिस के जवान को कांग्रेस कार्यकर्ता ने मारी लात! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:30:14+00:00

सरेआम गोलियां चलाईं, फिर निकला आरोपियों का जुलूस! #SHORTS #VIRALNEWS #VIRALVIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T21:40:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers