यूपी में चाइनीज मांझे पर लगी रोक, लखनऊ में युवक की मौत के बाद योगी सरकार का एक्शन
UP News: उत्तर प्रदेश में अब आप चाइनीज मांझे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. योगी सरकार ने पूरे राज्य में चाइनीज मांझे पर रोक लगाने का एलान किया है. योगी सरकार ने ये एलान कल यानी बुधवार को लखनऊ में हुई एक युवक की मौत के बाद किया है. दरअसल, 4 फरवरी को राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके में चाइनीज मांझे में फंसकर एक युवक की मौत हो गई थी.
उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने का एलान किया. सीएम योगी ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा है कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी.
लखनऊ में ताबड़तोड़ छापेमारी
सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया. उसके बाद राजधानी लखनऊ में पतंग की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इस दौरान शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने जमकर छापेमारी की. मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की.
बुधवार को चाइनीज मांझे से गई थी युवक की जान
बता दें कि बुधवार को लखनऊ के बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत दिया. पतंग की डोर चाइनीज मांझे की थी. जिसेस युवक के गले की नस कट गई. जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इससे पहले हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से लखनऊ मेट्रो की ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं.
चीनी मांझे से होने वाली मौतों को माना जाएगा हत्या
इस घटना के बाद गुरुवार को सीएम योगी ने पूरे राज्य में चीनी मांझे पर रोक लगाने का आदेश दिया. इसके साथ ही सीएम योगी ने चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखने की बात कही. सीएम ने कहा कि चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक के लिए पूरे प्रदेश में कार्रवाई की जाएगी. जिसकी समीक्षा भी उच्चस्तर की जाएगी.
Force 3: मीनाक्षी चौधरी का कटा पत्ता! अब जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 3’ में होगी ये एक्ट्रेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























